back to top
17 अगस्त, 2024
spot_img

Ayodhya Ram Mandir News | राम मंदिर परिसर की सुरक्षा में तैनात PAC जवान को लगी AK-47 की गोली, सीने के हुईं आर-पार, फिर?

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Ayodhya : राम मंदिर परिसर की सुरक्षा में तैनात जवान को लगी AK-47 की गोली, PAC जवान के सीने के हुईं आर-पार, फिर ये हुआ जहां अयोध्या के श्री राम मंदिर परिसर में तैनात पीएसी के एक प्लाटून कमांडर राम प्रसाद (53) को गोली लगी है…

Advertisement


Ayodhya Ram Mandir News | संदिग्ध परिस्थिति में गोली चलने की बात सामने आ रही है

जहां संदिग्ध परिस्थिति में गोली चलने की बात सामने आ रही है। जांच हर स्तर पर चल रही है। इधर, मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल अवस्था में कमांडर को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम के साथ लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने घटना की जांच करने का आदेश दिया है।


Ayodhya Ram Mandir News | IG अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार ने बताया, हर कोण से जांच-पड़ताल की जा रही है

जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि 32 बटालियन PAC का कमांडो अपना हथियार AK-47 साफ कर रहा था। इसी दौरान गलती से गोली चल गई, जो PAC जवान के सीने के आर-पार हो गई। IG अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि दुर्घटनावश चली गोली जवान के सीने से पार हो गई। हालांकि यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि गोली खुद जवान के असलहे से चली या किसी अन्य सहकर्मी के। इसको लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है।


Ayodhya Ram Mandir News | अमेठी के रहने वाले हैं राम प्रसाद

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे तो राम प्रसाद के सीने में गोली लगी थी। वह जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। इसकी जानकारी तुंरत उच्च अधिकारियों को दी गई। उन्हें मंडलीय हॉस्पिटल दर्शननगर में भर्ती कराया गया। इसके बाद स्थिति के मद्देनजर उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए किया रेफर कर दिया गया। वह अमेठी के रहने वाले हैं। उनका परिवार लखनऊ में रहता है।


Ayodhya Ram Mandir News | चली गोली सीने से हो पार हो गई

अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक प्लाटून कमांडर को गोली लगी है। दुर्घटनावश चली गोली सीने से हो पार हो गई। इसके चलते शरीर के कई अंदरूनी हिस्से को नुकसान हुआ। तत्काल एंबुलेंस बुलाई गई। लाइफ सपोर्ट सिस्टम के साथ लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। फिलहाल स्थिति नाजुक है। इलाज किया जा रहा है। साथ ही मामले की आगे की जांच की जा रही है।


Ayodhya Ram Mandir News | सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा

पुलिस अब घटना की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है। इसके अलावा, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। जिले के सुरक्षा अधिकारी भी घटना की जानकारी लेने मौके पर पहुंचे। इस घटना के संबंध में कई सवाल उठ रहे हैं, जिन्हें छानबीन किया जा रहा है। जांच के बाद ही गोली चलने की घटना का स्पष्ट रूप से पता लगाया जा सकेगा।

जरूर पढ़ें

बाइक चोरों का आतंक! सुबह पूजा और शाम सब्ज़ी – दोनों वक्त चोर सक्रिय! गौतमाश्रम और ब्रह्मपुर से 2 बाइकें 1 ही दिन गायब

जाले और कमतौल समेत आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाएं एक गंभीर चिंता...

रजा चौक पर क्यों भड़की भीड़? आपत्तिजनक तख्तियां, पिटाई-कार्रवाई का क्या है सच? पढ़िए भरवाड़ा में बवाल!

स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के भरवाड़ा में बवाल! रजा चौक पर...

Darbhanga में किशोर का अपहरण! कार से उठाया,मांगी 30 लाख फिरौती… मोबाइल ऑन-ऑफ, मगर ये सोनकी पुलिस है…

दरभंगा में 30 लाख के लिए 16 वर्षीय किशोर का अपहरण! पुलिस ने सकुशल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें