back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

इंडो-नेपाल बॉल बैडमिंटन के लिए भारतीय टीम में बिहार के 10 खिलाड़ी,1 दरभंगा के सोनू 

spot_img
- Advertisement - Advertisement

भागलपुर, शज न्यूज। भवन मैदान, मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण) में 22 से 23 दिसम्बर को होने वाली इंडो-नेपाल बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिये भारतीय टीम की घोषणा कर दी गयी है। फाइव्स इवेंट के लिये 20 सदस्यीय एवं युगल इवेंट के लिए 6 सदस्यीय बालक व बालिका खिलाड़ियों की टीम में 6 बालक और 4 बालिकाओं का चयन किया गया है। मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण) के डॉ. अमित कुमार को भारतीय बालक बॉल बैडमिंटन टीम का प्रशिक्षक बनाया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  AI ने की बड़ी भविष्यवाणी: क्या T20 वर्ल्ड कप 2026 में IND vs PAK मुकाबला पाकिस्तान जीतेगा?

भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव सह बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया, फाइव्स इवेंट के बालक वर्ग में बिहार के सुधांशु कुमार (पटना), अंकित कुमार शर्मा (नवगछिया) सुमित कुमार, रवि कुशवाहा (सीवान) च युगल इवेंट में सोनू कुमार बैठा (दरभंगा), राहुल कुमार (बेगूसराय) का चयन किया गया है। जबकि बालिका वर्ग के फाइव्स इवेंट में संगीता कुमारी, तुलसी कुमारी (पूर्वी चम्पारण), अन्नु कुमारी (सीवान) एवं युगल इवेंट में सिमरन कुमारी (सीवान) का चयन भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम में किया गया है।

- Advertisement -

उन्होंने बताया, बिहार के चयनित सभी खिलाड़ियों को 22 दिसम्बर को पूर्वाहन 9 बजे तक मोतिहारी में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। इस दो दिवसीय इंडो-नेपाल बॉल बैडमिंटन श्रृंखला में 30 सदस्यीय भारतीय टीम दोनों इवेंट में सहभागिता करेगी। शंकर ने यह भी बताया कि पटना के सुधांशु कुमार बालक वर्ग का एवं बालिका वर्ग में मोतिहारी की संगीता कुमारी को कप्तान बनाया गया है। बिहार के खिलाड़ियों के चयन होने पर राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सह विधान पार्षद प्रो. नवल किशोर यादव, उपाध्यक्ष व विधायक समीर कुमार महासेठ, उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार मंडल, उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, रंजन गुप्ता आदि ने खिलाड़ियों का बधाई दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  T20 World Cup भारत -पाक T20 वर्ल्ड कप महामुकाबले से पहले, सलमान आगा ने खोला हैंडशेक विवाद का राज!

इंडो-नेपाल बॉल बैडमिंटन के लिए भारतीय टीम में बिहार के 10 खिलाड़ी,1 दरभंगा के सोनू 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026: अपनों को भेजें ये खास Mahashivratri Wishes और स्टेटस

Mahashivratri Wishes: हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान शिव और देवी पार्वती...

Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ ने मचाया धमाल, ‘बॉर्डर 2’ का जलवा जारी, जानें किसका रहा कितना कलेक्शन!

Box Office Collection: फिल्मी गलियारों में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की धूम...

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर दुर्लभ योग, जानें शिव आराधना और अभिषेक का शुभ समय

Mahashivratri 2026: यह पावन पर्व, भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन का...

भारत में जल्द आ रही हैं 7 नई दमदार Hybrid SUV: जानें क्या है खास

Hybrid SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जल्द ही एक नया अध्याय जुड़ने वाला है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें