spot_img

दरभंगा में अगर किराए पर किसी को भाड़े की दुकान देते हैं तो हो जाइए सावधान …वर्ना यही होगा

spot_img
- Advertisement -

देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा शहर में आप किराए पर दुकान चलाने के लिये किसी भी व्यक्ति को देते हैं तो सावधान हो जाइए। वरना आपके दुकान को लोग कब्जा कर सकते हैं। आपके साथ मारपीट कर सकते हैं। आपको परेशान कर सकते हैं।

- Advertisement -

मिर्जापुर मुहल्ले में तो कई भाड़ेदारों ने मकान पर ही कब्जा जमा लिया है और मकान मालिक थाना पुलिस कोर्ट कचहरी का चक्कर काट रहें हैं।दरभंगा में अगर किराए पर किसी को भाड़े की दुकान देते हैं तो हो जाइए सावधान ...वर्ना यही होगा
एक मामला ऐसा ही लहेरियासराय थाने में आया हैं। न्यू मार्केट स्थित सुशीला सदन भवन के मालिक स्व. तारिणी प्रसाद की पत्नी सुशीला देवी ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि उनके भवन स्थित मार्केट में गौरव चरण शरण और उनकी पत्नी बीस हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर दुकान लेकर चला रही हैं।

- Advertisement -

अब करीब नौ महीनों से किराया नहीं दे रही हैं। किराया मांगने पर जान से मारने की धमकी देती हैं। मकान मालिक सुशीला ने थाना में आवेदन देते हुये कहा हैं कि आठ दिसंबर की रात चार पांच अज्ञात लोग रात में घर में घुसकर मारपीट की एवं एक बक्सा भी लेकर चला गया जिसमें नगदी के अलाव जेवर था।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि कुल सामान की कीमत सात लाख रुपये हैं। उन्होंने थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई हैं। थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...