back to top
21 जून, 2024
spot_img

Begusarai में दिन-दहाड़ कांग्रेस नेता के घर में घुसकर नकाबपोश अपराधियों ने मारी महिला को गोली, 10 लाख से अधिक की संपत्ति पर डाला डाका, दो लोग जख्मी,

spot_img
Advertisement
Advertisement

BEGUSARAI से बड़ी खबर है जहां बेखौफ बदमाशों ने कांग्रेस नेता के घर जहां लूटपाट और गोलीबारी की है।इस गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई है जिसका इलाज कराया जा रहा है।

 

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गढ़हारा ओपी के किल गांव की है.बताया जाता है कि कांग्रेस नेता उदय झा के घरवाले सोए हुए थे तभी देर रात चार नकाबपोश बदमाश उदय झा के घर के कमरे में घुसकर लूटपाट करने लगा। इस दौरान विरोध करने पर उसके पुत्र मिंटू झा के साथ मारपीट कर घायल कर दिया फिर मिंन्टु झा की 40 वर्षीय पत्नी रानी देवी को बदमाशों ने सिर में गोली मार दी।

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल रानी को पहले बेगूसराय फिर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है । कांग्रेस नेता ने बताया कि दरवाजे के रास्ते चार बदमाश दाखिल हुए और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है हालांकि लूट कितने की हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन जेवरात और नगद लूटने की बात बताई जा रही है।

घटना की सूचना पर गढ़हारा ओपी पुलिस भी मौके पर पहुंच पूरे मामले की छानबीन की है। पुलिस इस मामले को हर एंगल से जांच की बात कर रही है । पुलिस फिलहाल जिस कमरे में लूटपाट और महिला को गोली लगी है उससे कमरे को सील कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का कहर चरम पर है। शुक्रवार को भी अहले सुबह अपराधियों ने घर में घुसकर लूटपाट के दौरान एक महिला को सिर में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा दस लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना गढ़हारा ओपी के कील गांव की है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता उदय झा के घरवाले सोए हुए थे। इसी दौरान आज सुबह करीब दो-तीन बजे के बीच दरवाजे के रास्ते से चार नकाबपोश अपराधी उदय झा के घर के कमरे में घुसकर लूटपाट करने लगे। इसका विरोध करने पर उदय झा के पुत्र मिंटू झा को मारपीट कर घायल कर दिया तथा मिंटू झा की पत्नी रानी देवी के सिर में गोली मार दी।

Begusarai में कांग्रेस नेता के घर में घुसकर नकाबपोश अपराधियों ने मारी महिला को गोली, 10 लाख से अधिक की संपत्ति पर डाला डाका, दो लोग जख्मी,
Begusarai में कांग्रेस नेता के घर में घुसकर नकाबपोश अपराधियों ने मारी महिला को गोली, 10 लाख से अधिक की संपत्ति पर डाला डाका, दो लोग जख्मी,

गोली मारने के बाद बदमाश लूटपाट कर आराम से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों के प्रयास से घायल महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक रहने के कारण डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लूटपाट एवं गोलीबारी वाले कमरे को सील कर दिया है।

फिलहाल गृह स्वामी के पुत्र एवं पुत्रवधू के घायल रहने के कारण फिलहाल कितने की संपत्ति लूट हुई है, इसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन परिजनों ने आशंका जताई है कि दस लाख से अधिक की संपत्ति की लूटपाट हुई है।

कांग्रेस नेता उदय झा ने बताया कि दरवाजे के रास्ते चार अपराधी घर में प्रवेश कर गए तथा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। गढ़हाला ओपी पुलिस के अनुसार गोलीबारी में घायल महिला को इलाज के लिए लेे जाया गया है। मामले की छानबीन तथा अपराधियोंं के लिए छापेमारी चल रही है।

जरूर पढ़ें

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...

498A में Darbhanga Court का बड़ा-ऐतिहासिक फैसला! बीवी को पीटा, दहेज मांगा – अब पति को मिली जेल!

दहेज प्रताड़ना में दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला! पति को 2 साल की जेल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें