बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में मंगलवार को एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। जिसमें मां और बेटी की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे को कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने जिंदा निकाल लिया है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खांजहांपुर गांव के डाकबाबू कुआं की है। ( Begusarai News )
मृतका राम साह की 27 वर्षीय पत्नी रामसखी देवी तथा छह वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी है। वहीं, राम साह के चार वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार को बचा लिया गया है। ( Begusarai News ) घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है तथा पति राम साह एवं सास फरार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पहुंचे सीओ राजीव रंजन चक्रवर्ती एवं थानाध्यक्ष रोहित गुप्ता ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर अचानक दो बच्चों के साथ महिला को कुएं में छलांग लगाता देखकर आस-पास के लोगों में सनसनी फैल गई। आस-पास मौजूद लोगों ने हल्ला मचाया तो गांव वालों की भीड़़ जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद महिला एवं दोनों बच्चों को निकाला, लेकिन तब तक महिला एवं उसके एक पुत्री की मौत हो चुकी थी। बच्चों के साथ महिला की आत्महत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। ( Begusarai News ) स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला सब्जी बेचकर अपने घर परिवार का भरण-पोषण करती थी।
जबकि उसका पति परदेश में रहकर मजदूरी करता है। लॉकडाउन के कारण घर पर रहने के दौरान शराब पीने लगा था। जिसके कारण पति-पत्नी के बीच विवाद होते रहता था। ( Begusarai News ) मंगलवार को भी विवाद होने पर दोपहर में महिला ने दोनों बच्चोंं के साथ कुएं में छलांग लगा दिया। हालांकि, मृतिका के ससुर ने बताया कि खेलने के क्रम में एक बच्चा कुआं मे गिर गया। उसे बचाने के चक्कर में दूसरे बच्चे के साथ कुएं में गिर गई।