छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के अरेनपुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इसमें ग्यारह जवान शहीद हो गये हैं। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) फोर्स को लेकर जा रहे वाहन पर IED हमला हुआ है।
सभी जवान डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के हैं। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसकी चपेट में जवानों का वाहन भी गया।
इसमें 10 जवान शहीद हो गए। दूसरी ओर गृहमंत्री अमित शाह ने भी नक्सली हमले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की है। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
इस हमले में दस जवान और एक गाड़ी का ड्राइवर मारे गये हैं। सूत्रों की मानें तो नक्सलियों ने IED के जरिए घात लगाकर फोर्स को निशाना बनाया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी थी।
हमले में शहीद हुए जवानों के नाम सामने आए हैं। इसमें,प्रधान आरक्षक जोगा सोढी, प्रधान आरक्षक मुन्ना राम कड़ती, प्रधान आरक्षक संतोष तामो, नव आरक्षक दुल्गो मण्डावी, नव आरक्षक लखमू मरकाम, नव आरक्षक जोगा कवासी, नव आरक्षक हरिराम मण्डावी, गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, गोपनीय सैनिक जयराम पोड़ियाम, गोपनीय सैनिक जगदीश कवासी और धनीराम यादव, निजी वाहन चालक शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नक्सलियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जायेगा। नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जायेगा। हमले की खबर पाकर गृह मंत्री अमित शाह ने भूपेश बघेल से बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
दंतेवाड़ा के अरेनपुर में नक्सली हमले को लेकर राज्य के पूर्व सीएम व भाजपा नेता रमन सिंह ने भूपेश बघेल पर हल्ला बोला। कहा कि यह कायराना हमला है। लेकिन हर हमले के बाद भूपेश बघेल यही कहते हैं, लेकिन इसके बाद भी बड़ा हमला हो जाता है।
रमन सिंह ने आरोप लगाया कि नक्सलवाद के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। कहा कि व्यापक सर्च अभियान लगातार चलाया जाना चाहिए। ऐसे हमलों में जवानों के साथ-साथ आम नागरिक भी मारे जा रहे हैं। जब तक राज्यों के साथ समन्वय बनाकर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन नहीं चलेंगे, तब तक समस्या बनी रहेगी।