spot_img

Bihar Politics News | बिहारी चुनाव का 104° Fahrenheit…‘नाजायज औलाद‘…‘जीजा…’ कवि मन…और खाली-खाली कुर्सी है…

रहता है जो कुछ वो ख़ाली-ख़ाली काली कुर्सी हैं। ख़ाली-ख़ाली तंबू है। ख़ाली-ख़ाली घेरा है। बिना चिड़िया का बसेरा है। न तेरा है न मेरा है.....। ये बिहार है। इस बिहार ने जेपी का आंदोलन देखा है। यह बुद्ध की नगरी है। ज्ञान का सूर्य है। बिहार को क्या पसंद है। हर दिन नए कैरेक्टर या...कुछ और....पहले चरण के बाद दूसरे चरण का काया ही बदला-बदला है। वोट डालने की कंजूसी...माथे पर शिकन है...। चेहरे पर हवाई है....सृजन का बीज हूं मिट्टी में जाया हो नहीं सकता...

spot_img
- Advertisement -

Bihar Politics News | बिहारी चुनाव का 104° Fahren heit…‘नाजायज औलाद‘…‘जीजा…’ कवि मन…और खाली-खाली कुर्सी है…वजह भी है। कल ही, रांची में इंडिया गठबंधन की रैली हुई। हंगामा है बरपा…तो खबर की शुरूआत बिहार पॉलिटिक्स की वहीं उसी झारखंड से जहां….रैली के बाद मंच पर तीन कुर्सिंयां खाली छोड़ दी गईं।

- Advertisement -

Bihar Politics News | घुसपैठ ने बिहार की राजनीतिक फिजां को एकदम रसदार, स्वादिष्ट, चटकोर बना दिया… 

पहली, हेमंत सोरेन, दूसरी अरविंद केजरीवाल और तीसरी शिबू सोरेन…मगर, इस खाली कुर्सी की तासीर बिहार में दिखी। बिहार का सियासी गर्मी एकदम से 104° Fahren heit… पर पहुंच गई जहां….नाजायज औलाद तक की एंट्री ने माहौल को एकदम बौखला दिया…जवाब कविता से दी गई। मगर, इन सबके बीच जीजा की घुसपैठ ने बिहार की राजनीतिक फिजां को एकदम रसदार, स्वादिष्ट, चटकोर बना दिया…

- Advertisement -

Bihar Politics News | दूसरे चरण की ताल में सभाएं। रैली।सभाओं का दौर है।

बिहार में लोकसभा चुनाव है। पहले चरण के बाद दूसरे चरण की ताल में सभाएं। रैली।सभाओं का दौर है। इस सभा में पार्टी के कामदार अपनी काम गिना रहे। जीतने के फॉमूले तलाश रहे। काम के दावे हैं। साथ में पक्ष-विपक्ष पर हमले स्वभाविक है। एनडीए की सभा में लालू काल और जंगलराज। इंडिया गठबंधन की रैली में महंगाई, बेरोजगार।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Crime: पूर्णिया की खेत में खींचकर सामूहिक बलात्कार, किशनगंज में SSB जवान ने किया दुष्कर्म, दो नाबालिगों से सनसनीखेज दरिंदगी,

Bihar Politics News | खबर की शुरूआत उसी रांची की रैली से जहां, तीन कुर्सियां मंच पर खाली

मगर, खबर की शुरूआत उसी रांची की रैली से जहां, तीन कुर्सियां मंच पर खाली छोड़ दी गईं हैं। रांची में इंडिया गठबंधन की रैली में और हंगामा पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का बयान आया। विजय सिन्हा ने कहा, यह तो होना ही था। जिनका अपवित्र गठबंधन हो। इस तरह की बातें होगी हीं। वहीं, जांच एजेंसियों को बीजेपी की जमाई बताने पर विजय कुमार सिन्हा भड़के।

Bihar Politics News | देश में जितने गलत काम करने वाले हैं वो तेजस्वी के दोस्त हैं।

कहा, यह तेजस्वी की गिरती मानसिकता का परिचायक है। देश में जितने गलत काम करने वाले हैं वो तेजस्वी के दोस्त हैं। और वो नाजायज औलाद हैं। आतंकवादी उग्रवादी और भ्रष्टाचारी सब तेजस्वी के यार हैं। तेजस्वी के माता-पिता के किए हुए काम बिहार को बर्बाद करने का काम किया है। बिहार की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम किया है। बिहार की जनता यह नाजायज औलादे को पालने वाले को जो आतंकवादी उग्रवादी और भ्रष्टाचारियों को पालता है, संरक्षण देता है और सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी को अपना नेता मानता है। बिहार ऐसे काम करने वाले लोगों को मुक्त करेगा, अब बिहार में पारिवारिक, भ्रष्टाचारी नहीं चलेगी।

Bihar Politics News | ये हक़ की जंग, अब मिल के संग संग, जी जान से लड़नी है।

तेजस्वी ने इससे पहले एक कविता लिखी। कविता के माध्यम से एनडीए पर हमला बोला। तेजस्वी ने लिखा, ये हक़ की जंग, अब मिल के संग संग, जी जान से लड़नी है। हर हाल में इस बार ये सरकार बदलनी है।

अत्याचार की काली कहानी मिल के मिटानी है। हर हाल में इस बार ये सरकार बदलनी है। अब ललकार के इस सरकार की छुट्टी करनी है। हर हाल में इस बार ये सरकार बदलनी है। इस सरकार की तानाशाही और ना सहनी है। हर हाल में इस बार ये सरकार बदलनी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: Nitish Z+ सुरक्षा पर तेजस्वी के सवाल और बिफरे अशोक चौधरी, पढ़िए ...'घटिया मानसिकता'

Bihar Politics News | बिना दूल्हे भाई का नाम लिए वो जिंदा नहीं रह सकते

अब, चुनावी प्रचार के लिए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी बिहार में हैं। किशनगंज में अलग-अलग प्रखंडों में मोदी, शाह और तेजस्वी पर हमलावर हो रहे। इसी दौरान ओवैसी ने बांग्लादेशी घुसपैठ पर पीएम मोदी को घेरा। CAA,NRC लागू करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुसलमानों को नागरिकता से महरूम करना चाहते हैं। इसी दौरान तेजस्वी को लेकर पूछे गए सवाल पर ओवैसी ने जो कहा, मर्यादा तार-तार। इस दौरान उन्होंने खुद को तेजस्वी का जीजा बता दिया। हुआ यूं, पत्रकारों ने उनसे पूछा, तेजस्वी लगातार आप पर निशाना साध रहे हैं। जवाब में ओवैसी बोले, बिना दूल्हे भाई का नाम लिए वो जिंदा नहीं रह सकते। इस दौरानओवैसी का विवादित बाबरी मस्जिद, बिल्किस बानो तक का जिक्र, केंद्र सरकार को जालिमों की सरकार बताना…सुर्खियों में है। बिहार की पॉलिटिक्स का पारा हॉट है…।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...