
गया से बड़ी खबर है यहां पांच नए कोरोना संक्रमित (Corona Positive) सुबह में मिले थे। पांचों ही संक्रमित विदेशी हैं, जो गया में दलाई लामा कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। इनमें तीन इंग्लैंड और दो म्यांमार के रहने वाले हैं। वहीं, सोमवार को शाम होते ही कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर ग्यारह हो गई है।
जानकारी के अनुसार, कोरोना संक्रमितों (Corona Positive) की संख्या एक ही दिन में तीन गुना बढ़ने से सरकार समेत प्रशासन सकते में है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर आ गया है। सोमवार की सुबह पांच लोग पॉजिटिव मिले थे। शाम तक संख्या 11 हो गई। यह सभी विदेशी पर्यटक हैं। 24 दिसंबर को फ्लाइट से आए थे। एक इंग्लैंड और 10 म्यांमार समेत बैंकॉक के हैं। आरटीपीसीआर जांच में अब और सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सबको आइसोलेट किया गया है। इससे पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
जानकारी के अनुसार, बोधगया में इन दिनों तिब्बती आध्यात्मिक बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा एक महीने के प्रवास पर हैं। करीब एक लाख विदेशी बौद्ध श्रद्धालुओं की आने की संभावना है। विदेशी पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी है।
गया में फिलहाल कालचक्र पूजा का आयोजन किया जा रहा है। जो अगले महीने तक चलने वाला है। जिसमें मुख्य अथिति के रूप में तिब्बती आध्यात्मिक बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा भी शामिल हुए हैं।
दलाई लामा का 29 से 31 दिसंबर तक कालचंक्र पूजा है, इसके लिए चालीस से अधिक देशों के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, यहां कोरोना ब्लास्ट की संभावना के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है, लेकिन कार्यक्रम में कोविड का नया वैरिएंट तो घुस ही आया है,
इससे पहले आज सुबह तक मिली जानकारी के अनुसार, गया पहुंचे 33 विदेशियों को सर्दी खांसी की शिकायत होने के बाद आरटी पीसीआर जांच कराई गई। इसमें पांच की रिपोर्ट कोरोना से संक्रमित होने की आई है। सभी 33 यात्री गया एयरपोर्ट पर 20 दिसंबर को बैंकॉक से आए थे। संक्रमित में तीन इंग्लैंड के रहने वाले हैं, जिन्हें बोधगया के एक होटल में मेडिकल किट देकर होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं एक म्यांमार का रहने वाला था जो दिल्ली के लिए रवाना हो चुका है। इस खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है।
ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एहतियात के तौर पर गया एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और तिब्बत मंदिर के समीप रैपिड एंटीजन टेस्ट का शिविर व केंद्र बनाया गया है। इधर, रविवार को जांच के दौरान चार लोग कोरोना (Corona Virus) से संक्रमित पाए गए हैं। इसमें तीन लोग इंग्लैंड से हैं तो एक म्यांमार के मिले हैं. इस खबर के आते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
यही कारण है कि इस पूजा में इस धर्म के के अनुयायी काफी भारी संख्या में जुट रहे हैं। खास कर विदेशी लोग जो इस धर्म को मानते हैं वो भी गया पहुंच रहे हैं। हालांकि इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सचेत है।
विदेश से आने वाले लोगों की जांच भी की जा रही है। जांच के दौरान ही पांच विदेशी मूल के लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिन्हें बोधगया के एक निजी होटल में मेडिकल कीट देकर होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं, ग्यारह लोगों के पॉजिटिव निकलने के बाद स्वास्थ्य प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।





