spot_img

Madhubani News | बाबूबरही में 11 हजार वोल्ट का झटका, मवेशी चरा रहा बालक झुलसा, भैंस की मौत

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | बाबूबरही में 11 हजार वोल्ट का झटका, मवेशी चरा रहा बालक झुलसा, भैंस की मौत हो गई। हादसा भूपट्टी गांव का है। जहां, 11 हजार के हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से भैंस चरा रहे एक 10 वर्षीय बालक शोभित कुमार दास गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं, भैंस की मौत हो गई। इलाज के बाद बालक खतरे से बाहर बताया जा रहा है। जहां…

- Advertisement -

Madhubani News| जमीन से 8 से 10 फिट की ऊंचाई पर 11 हजार वोल्ट का हाई टेंशन तार लटक रहा था

ग्रामीणों ने बताया कि जमीन से 8 से 10 फिट की ऊंचाई पर 11 हजार वोल्ट का हाई टेंशन तार लटक रहा था। यह बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही है। जहां, देशज टाइम्स पर जो तस्वीर आप देख रहे हैं वह हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से मृत पड़ी भैंस व जख्मी 10 वर्षीय बालक शोभित की फोटो है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  देश के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: अब ₹32 में मिलेगा पेट्रोल! बदलेगी देश की तस्वीर, पढ़िए

Madhubani News| बाबूबरही प्रखंड के भूपट्टी गांव में हादसा

जानकारी के अनुसार, बाबूबरही प्रखंड के भूपट्टी गांव में उस समय अफरातफरी मच गयी जब एक बालक को लोगों ने हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से छटपटाते हुए देखा।घटना रविवार सुबह 8 बजे की बताई जा रही है। भूपट्टी चौक से दो सौ मीटर पूरब बाबूबरही-खुटौना मुख्य मार्ग के किनारे एक 10 वर्षीय बालक भैंस चरा रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अपने ही PA ने Tej Pratap Yadav को दिया झटका! घर से 20 लाख कैश और गहने लेकर बाउंड्री वाल कूद कर भागा, जानिए

Madhubani News| घास काट रही महिलाओं ने बालक को छटपटाते देखा

वहीं से 11 हजार की हाई टेंशन तार गुजरी है, जिस तार की चपेट में उक्त बालक व भैंस आ गए। घटनास्थल के आसपास कुछ महिलाएं घास काट रही थीं। घास काट रही महिलाओं ने अचानक भैंस को गिरा व बालक को छटपटाते हुए देखा। उनलोगों के द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग घटना स्थल पर इकठ्ठा हुए। तब तक भैंस की झुलस कर दर्दनाक मौत घटना पर ही हो गई थी।

Madhubani News| सीएचसी से मधुबनी फिर दरभंगा रेफर

बालक को आनन फानन में लोगों के द्वारा भूपट्टी चौक स्थित एक निजी डॉक्टर के पास लाया गया।जहां से घायल बालक को बाबूबरही भेज दिया गया। सीएचसी बाबूबरही में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु मधुबनी रेफर कर दिया गया। फिर मधुबनी से दरभंगा रेफर कर दिया गया। जहां घायल बालक का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  अंधेरे में DMCH: 30 मिनट तक मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा इलाज, पढ़िए

Madhubani News| बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों में आक्रोश

मिली जानकारी के अनुसार बालक अब खतरे से बाहर है। बालक की पहचान भूपट्टी गांव के वार्ड तीन निवासी चुल्हाई दास के 11 वर्षीय पुत्र शोभित कुमार दास के रूप में हुई है।जो वर्ग 6 में पढ़ता है। इधर ग्रामीणों का आरोप है कि यह घटना बिजली विभाग की लापरवाही से हुई है। घटना स्थल के पास बिजली के एक पोल से दूसरे पोल तक हाई वोल्टेज तार लटका हुआ है। जो जमीन से 8 से 10 फिट की ऊंचाई पर होगी। बिजली विभाग के इस तरह की लापरवाही से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गन्ना उद्योग बनेगा आधुनिक: बिहार के गन्ना किसान खुश! IIT पटना लाया नई AI तकनीक, उपज बढ़ाने का मास्टर प्लान

Bihar Sugarcane: बिहार के गन्ना किसानों के लिए बड़ी खबर! राज्य सरकार ने IIT पटना और कोयंबटूर के गन्ना प्रजनन संस्थान के साथ समझौता किया है। अब AI और नई तकनीक से गन्ने की उपज बढ़#BiharSugarcane,#IITPatna,#FarmerIncome

बदलाव की पहल : दरभंगा जेल में DM Kaushal की ‘रेड’, कैदियों के लिए तुरंत दिए ये 4 बड़े आदेश!

Darbhanga Jail Inspection: दरभंगा के बेनीपुर उपकारा में डीएम कौशल कुमार ने औचक निरीक्षण कर कैदियों के लिए कई बड़े निर्देश दिए। जर्जर वार्डों को तोड़ने और मासिक स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था#DarbhangaNews,#BiharJail,#DMKaushalKumar

बड़ी खुशखबरी: भागलपुर वालों की बल्ले-बल्ले! अब गोनूधाम हाल्ट बनेगा हाईटेक स्टेशन, न्यू टर्मिनल भी मिलेगा; देखिए क्या-क्या बदलेगा

Bhagalpur Railway: भागलपुर में रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। गोनूधाम हाल्ट को अब पूर्ण स्टेशन बनाया जा रहा है, जिससे सुविधाओं में बड़ा विस्तार होगा। जगदीशपुर में न्यू भागलपुर#BhagalpurNews,#BiharRailway,#GonudhamStation

जोरदार झटका: भागलपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! स्कूटी चार्ज करते ही चली गई दो बच्चों के पिता की जान

Bhagalpur Current Shock: भागलपुर में स्कूटी की बैटरी चार्ज करते समय एक व्यक्ति को करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दो बच्चों का पिता था। इस घटना से परिवार और गांव में#BhagalpurNews,#CurrentShock,#TragicAccident