spot_img

बिहार में एक-एक कर डाउन लाइन में मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतरे

spot_img
- Advertisement -

रोहतास में मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। घटना बुधवार की रात की है। करबंदिया और पहलेजा रेलवे स्टेशन के बीच हादसा हुआ है। मालगाड़ी डीडीयू से गया की तरफ जा रही थी। इसी दौरान तेंदुआ दुसाधि गांव के पास यह एक-एक कर डाउन लाइन में 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना के बाद रेल अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है। परिचालन को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। कर्मचारी लाइन क्लियर करने में जुटे हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,सासाराम में गुरुवार को मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा करंवदिया और पहलेजा रेलवे स्टेशन के बीच हुआ जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेल रूट पर है। मालगाड़ी डीडीयू से गया की तरफ जा रही थी, तभी अचानक पटरी से उतर गई। हादसे की वजह क्या है, यह अभी साफ नहीं है।

- Advertisement -

पटरी से उतरने वाली मालगाड़ी के सभी डिब्बे खाली थे। मालगाड़ी के डिब्बे रेलवे लाइन से उतर कर आसपास के खेतों में देखे गए। रेल अधिकारी का कहना है कि शाम तक दोनों लाइन को सामान्य कर लिया जाएगा। 13 डिब्बे डिरेल हुए थे। चार या पांच क्षतिग्रस्त हुए हैं। उम्मीद है, अप लाइन पर दोपहर दो बजे तक ट्रैक फिट हो जाएगा। डाउन लाइन पर डैमेज ज्यादा है। डाउन लाइन को रात के आठ बजे तक फिट कर लिया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Lakhisarai News: लखीसराय सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, मचा हाहाकार

घटना के चलते माल ढुलाई वाले डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का अप और डाउन दोनों लाइन पर परिचालन बाधित हो गया। मालगाड़ी के सभी डिब्बे खाली थे। पटरी से उतरने के बाद कई डिब्बे आसपास बिखर गए तो कुछ गेहूं के खेत में गिर गए। कुछ के परखच्चे उड़ गए हैं। कहा जा रहा है कि गुरुवार की शाम तक किसी तरह दोनों लाइन को सामान्य कर लिया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे से मुख्य लाइन प्रभावित नहीं हुई है इसलिए यात्री ट्रेनों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि माल ढुलाई वाला डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का अप तथा डाउन दोनों का परिचालन बाधित हो गया है। इस हादसे के बाद रेल अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेलवे के माल ढुलाई वाले लाइन के परिचालन को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar CM Nitish: नीतीश कुमार का इस्तीफा, एक युग का बड़ा विराम, बिहार की सियासत में भूचाल, CM पद से दिया इस्तीफा

नीतीश कुमार का इस्तीफा: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने...

Jamui News: जमुई में पुलिस भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, महिला दारोगा-चौकीदार निलंबित

Police Corruption: बिहार पुलिस की छवि पर एक बार फिर दाग लगने की ख़बर...

Bihar CM: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, कहा- अगले मुख्यमंत्री ‘रामजी’ होंगे, नीतीश पर भी साधा निशाना

Bihar CM: बिहार की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल चरम पर है, जहां नई...

Nitish Kumar Resignation: 20 साल के CM कार्यकाल का भावुक अंत, नीतीश का इमोशनल अंदाज देखकर हर कोई भावुक, जानिए

Nitish Kumar Resignation: बिहार की सियासत में आज एक बड़ा पन्ना पलट गया। जिस...