back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Bihar News | Bihar IAS Transferred | बिहार में 15 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के DM समेत विभागों के प्रधान सचिव बदले, Deepak Kumar Singh बने Revenue Department के अपर मुख्य सचिव

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar News | Bihar IAS Transferred | बिहार में 15 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के जिलों के DM समेत विभागों के प्रधान सचिव बदले दिए गए हैं। Deepak Kumar Singh को Revenue Department का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।

- Advertisement -

Bihar News | बिहार में इन दिनों लगातार अधिकारियों का तबादला हो रहा है

बिहार में इन दिनों लगातार अधिकारियों का तबादला हो रहा है। पहले 22 डीएसपी, फिर सात आइएएस अधिकारी, आज ही कई आइपीएस अधिकारी और अब फिर से सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है।

- Advertisement -

Bihar News | कई विभागों के प्रधान सचिव, सचिव के साथ साथ जिलों के जिलाधिकारियों को बदल दिया गया है

सरकार ने कई विभागों के प्रधान सचिव, सचिव के साथ साथ जिलों के जिलाधिकारियों को बदल दिया गया है। इसमें सीतामढ़ी, कटिहार औऱ जहानाबाद के डीएम शामिल हैं। इसके तहत सरकार ने तीन जिलों के डीएम सीतामढ़ी के डीएम मनेश कुमार मीणा को कटिहार का नया डीएम बनाया गया है।

- Advertisement -

Bihar News | जहानाबाद के डीएम रिची पांडेय सीतामढ़ी के नए डीएम बनाए गए हैं

जहानाबाद के डीएम रिची पांडेय सीतामढ़ी के नए डीएम बनाए गए हैं। वहीं, कटिहार के डीएम रवि प्रकाश उद्योग विभाग में संयुक्त सचिव बने हैं।अलंकृता पांडेय जहानाबाद का डीएम बनाया गया है। उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव योगेश कुमार सागर को बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम का एमडी बनाया गया है।

Bihar News | सरकार की अधिसूचना के मुताबिक दीपक कुमार सिंह को भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है

जानकारी के अनुसार, सरकार की अधिसूचना के मुताबिक दीपक कुमार सिंह को भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। यह पद ब्रजेश मेहरोत्रा के मुख्य सचिव बनने से खाली हुआ था। वहीं, खान एवं भूतत्व विभाग के अपर मुख्य सचिव परमार रवि मनुभाई को मुख्य जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Bihar News | नगर विभाग विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल को सहकारिता विभाग में प्रधान सचिव

इसमें दीपक कुमार सिंह को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं नगर विभाग विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल को सहकारिता विभाग में प्रधान सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। जबकि बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर को नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। साथ ही आनंद किशोर पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के प्रबंध निदेशक भी रहेंगे।

Bihar News | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सचिव अनुपम कुमार

इसके अलावे, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सचिव अनुपम कुमार को संसदीय कार्य विभाग का सचिव का प्रभार भी दिया गया है।धर्मेंद्र सिंह को खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव पद पर तैनात किया गया है। संजय कुमार सिंह को नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव का प्रभार दिया गया है, वे स्वास्थ्य विभाग के सचिव पद पर भी तैनात रहेंगे।

Bihar News | दिनेश कुमार बने भागलपुर प्रमंडल के आय़ुक्त

दिनेश कुमार को भागलपुर प्रमंडल का आय़ुक्त बनाया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव पद पर तैनात धर्मेंद्र कुमार को बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम का एमडी बनाया गया है। बेलट्रॉन के एमडी राजीव कुमार श्रीवास्तव को बिहार राज्य आवास बोर्ड का एमडी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में राज्यसभा Election Bihar: पांचवीं सीट पर घमासान, छोटे दल बने 'किंगमेकर'
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Holashtak 2026: 24 फरवरी से शुरू होगा यह काल, जानें क्यों वर्जित हैं शुभ कार्य

Holashtak 2026: सनातन धर्म में हर तिथि और पर्व का अपना विशेष महत्व है,...

आने वाली हैं 7 नई Subcompact SUVs: जानें कौन से मॉडल होंगे अपडेट और लॉन्च

Subcompact SUVs: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों **Subcompact SUVs** सेगमेंट की धूम मची...

Weekly Love Horoscope: 22 से 28 फरवरी 2026 तक का आपका प्रेम राशिफल

ब्रह्मांड की अनमोल ऊर्जाओं के स्पंदन से निर्मित यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें