spot_img

Madhubani में Amanat Motorcycle Garage और Mithila E Rickshaw Service Center पर बोला धावा दल ने धावा, 2 बाल श्रमिक कराए गए मुक्त

spot_img
- Advertisement -

समीर कुमार मिश्रा, मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। बाल श्रमिकों की विमुक्ति हेतु जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में सदर अनुमंडल क्षेत्र में धावा दल के द्वारा विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान (2 child laborers were freed in Madhubani) चलाया गया।

- Advertisement -

इसी क्रम में अमानत मोटर साइकिल गैरेज, कोतवाली चौक, मधुबनी से एक (1) एवं मिथिला ई रिक्शा सर्विस सेंटर, कोतवाली चौक मधुबनी से (1) अर्थात कुल 02 बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया।

- Advertisement -

विमुक्त बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति, मधुबनी के समक्ष उपस्थापित कर निर्देशानुसार उन्हें बाल गृह में रखा गया है।बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के तहत नियोजक के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ग्रेटर नोएडा में मैगी खाकर सोया परिवार- सुबह घर में मिली 5 लाशें!पति-पत्नी समेत तीन छोटे बच्चों की संदिग्ध मौत

श्रम अधीक्षक ने बताया कि बाल श्रमिकों से किसी भी दुकान या प्रतिष्ठान में कार्य कराना बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के अंतर्गत गैरकानूनी है तथा बाल श्रमिकों से कार्य कराने वाले व्यक्तियों को ₹20000 से ₹50000 तक का जुर्माना और 2 वर्षों तक के कारावास का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें:  ग्रेटर नोएडा में मैगी खाकर सोया परिवार- सुबह घर में मिली 5 लाशें!पति-पत्नी समेत तीन छोटे बच्चों की संदिग्ध मौत

इसके अतिरिक्त माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा एमसी मेहता बनाम तमिलनाडु सरकार 1996 में दिए गए आदेश के आलोक में नियोजकों से ₹20000 प्रति बाल श्रमिक की दर से अलग से राशि की वसूली की जाएगी, जो जिलाधिकारी के पदनाम से संधारित जिला बाल श्रमिक पुनर्वास सह कल्याण कोष में जमा किया जाएगा ।इस राशि को जमा नहीं कराने वाले नियोजक के विरुद्ध एक सर्टिफिकेट केस या नीलाम पत्र वाद अलग से दायर किया जाएगा।

धावा दल टीम के सदस्य के रूप में गोविंद कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रहिका,अनूप शंकर,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, राजनगर, हितेश कुमार भार्गव श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, खजौली, हरी प्रसाद,सर्वो प्रयास संस्था के प्रतिनिधि,अशोक मोहिते जिला समन्वयक प्रथम संस्था के प्रतिनिधि,रविन्द्र कुमार चौधरी चाइल्डलाइन हेल्पलाइन के प्रतिनिधि एवं नगर थाना की पुलिस टीम शामिल थे।

यह भी पढ़ें:  ग्रेटर नोएडा में मैगी खाकर सोया परिवार- सुबह घर में मिली 5 लाशें!पति-पत्नी समेत तीन छोटे बच्चों की संदिग्ध मौत

धावा दल की टीम के द्वारा गुरुवार को नगर थाना के क्षेत्रों एवं प्रखंड में सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान में सघन जांच की गई तथा सभी नियोजकों से किसी भी बाल श्रमिक को नियोजित नहीं करने हेतु एक शपथ पत्र भरवाया गया।

श्रम अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि धावा दल नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह संचालित होगा तथा मधुबनी शहर के अलावा सभी अनुमंडल मुख्यालय एवं प्रखंड मुख्यालयों में भी धावा दल संचालित किया जाएगा तथा बाल श्रमिकों को नियोजित करने वाले नियोजकों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics ‘श्रीराम को सरकारी लाभार्थी बताना अहंकार की पराकाष्ठा’, CM सम्राट पर प्रशांत किशोर का BJP पर सबसे बड़ा हमला!

Bihar Legislative Council Election: जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भगवान श्रीराम संबंधी बयान पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने इसे राजन #BiharLegislativeCouncilElection,#PrashantKishor,#SamratChoudhary

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत से हाहाकार!

West Bengal Stampede: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और चीफ सेक्रेट्री मनोज अग्रवाल #WestBengalStampede,#KolkataDurgaPuja,#ChorbaganTragedy

RJD MP सुधाकर सिंह का बड़ा ऐलान! सरकारी अफसरों की मनमानी अब नहीं चलेगी, इस WhatsApp नंबर पर भेजें शिकायत

Bihar Government Officials: बक्सर के RJD सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के सरकारी अधिकारियों के 'अमानवीय व्यवहार' पर लगाम लगाने के लिए एक WhatsApp नंबर जारी किया है। आम लोग अब DM-SP समेत अन्य #BiharNews,#SudhakarSingh,#RJD

दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

Bihar Snake Bite: दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में सांप के डसने से 50 वर्षीय शंभु महतो की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर उचित उपचार मिलत #BiharSnakeBite,#DarbhangaNews,#MedicalNegligence