बिहार के सभी जिलों में पश्चिमी विक्षोभ और गहरा रहा है। इस वजह से बारिश, बिजली गिरने और ओला गिरने के आसार बने हुए हैं। बेमौसम बारिश की वजह से बिहार के अधिकतम तापमान में 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पढ़िए पूरी खबर
मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बिहार के 24 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, मधेपुरा,पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
बेमौसम बारिश होने से सबसे ज्यादा नुकसान फसलों को हुआ है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गयी है। बे बेमौसम बारिश होने से बिहार में लगभग एक दर्जन जिलों में रबी, दलहन समेत आम और लीची की फसलों को नुकसान हुआ है।सोमवार को भी बिहार के अधिकतर जिलों में बारिश हुई। बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा से ठंड बढ़ गई है।
पूरे बिहार के अधिकतम तापमान में 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। पटना का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, बिहार में फरवरी महीने के आखिर और मार्च महीने की शुरुआत में गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए थे लेकिन 15 मार्च के बाद से मौसम ने तेजी के साथ करवट ली और फिर से मौसम सुहाना हो गया है। कई जिलों में ओले भी पड़े। पटना समेत हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, आरा और गया समेत विभिन्न जिलों में सोमवार को जोरदार बारिश हुई। बिहार के लगभग एक दर्जन जिलों में रबी, दलहन समेत आम व लीची की फसलों को नुकसान हुआ है।
कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बेगूसराय, समस्तीपुर, सीतामढ़ी शिवहर, पूर्वी चंपारण एवं मुजफ्फरपुर में फसलों की क्षति की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। गया में 440 हेक्टेयर में लगी रबी फसल की क्षति की आशंका है। कृषि विभाग ने सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजकर क्षति की रिपोर्ट मांगी है।