spot_img

Weather Update: फिर बारिश में भीगेंगे दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी समेत बिहार के 24 जिले, बारिश का अलर्ट

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

बिहार के सभी जिलों में पश्चिमी विक्षोभ और गहरा रहा है। इस वजह से बारिश, बिजली गिरने और ओला गिरने के आसार बने हुए हैं। बेमौसम बारिश की वजह से बिहार के अधिकतम तापमान में 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बिहार के 24 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, मधेपुरा,पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

- Advertisement -

बेमौसम बारिश होने से सबसे ज्यादा नुकसान फसलों को हुआ है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गयी है। बे बेमौसम बारिश होने से बिहार में लगभग एक दर्जन जिलों में रबी, दलहन समेत आम और लीची की फसलों को नुकसान हुआ है।सोमवार को भी बिहार के अधिकतर जिलों में बारिश हुई। बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा से ठंड बढ़ गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना को मिला नया DM: कुंदन कुमार ने संभाला पदभार, अब क्या होगा बदलाव?

पूरे बिहार के अधिकतम तापमान में 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। पटना का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बिहार में फरवरी महीने के आखिर और मार्च महीने की शुरुआत में गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए थे लेकिन 15 मार्च के बाद से मौसम ने तेजी के साथ करवट ली और फिर से मौसम सुहाना हो गया है। कई जिलों में ओले भी पड़े। पटना समेत हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, आरा और गया समेत विभिन्न जिलों में सोमवार को जोरदार बारिश हुई। बिहार के लगभग एक दर्जन जिलों में रबी, दलहन समेत आम व लीची की फसलों को नुकसान हुआ है।

कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बेगूसराय, समस्तीपुर, सीतामढ़ी शिवहर, पूर्वी चंपारण एवं मुजफ्फरपुर में फसलों की क्षति की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। गया में 440 हेक्टेयर में लगी रबी फसल की क्षति की आशंका है। कृषि विभाग ने सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजकर क्षति की रिपोर्ट मांगी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice