spot_img

Bihar में बड़े पैमाने पर Transfer | बिहार प्रशासनिक सेवा के 26 अफसरों का तबादला, सभी को दी गई नई जिम्‍मेदारी, कई SDO भी शामिल

spot_img
- Advertisement -
बिहार प्रशासनिक सेवा के 26 अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है। इसमें कई एसडीओ भी बदले गए हैं। बिहार प्रशासनिक सेवा के 26 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। राज्य सरकार ने इनमें कई एसडीओ भी हैं, जिनके पदों पर पिछले दिनों दस आइएएस अधिकारियों की तैनाती (26 officers of Bihar Administrative Service transferred all given new responsibilities) की गयी थी।

बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का बड़ी संख्या में तबादला किया गया है। राज्य सरकार ने बिप्रसे के 26 अधिकारियों को नये पद पर पदस्थ किया है। इनमें कई एसडीओ ऐसे हैं, इनके पद पर हाल ही में दस आइएएस अधिकारियों की तैनाती की गयी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का बड़ी संख्या में तबादला किया गया है। राज्य सरकार ने बिप्रसे के 26 अधिकारियों को नये पद पर पदस्थ किया है। इनमें कई एसडीओ ऐसे हैं, जिनके पद पर हाल ही में दस आइएएस अधिकारियों की तैनाती की गयी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर: मुंगेर-भागलपुर में अब पटना जैसा 'मरीन ड्राइव', गंगा किनारे बनेगा 4 लेन एलिवेटेड रोड!

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे मो. इमरान को निदेशक ऊर्दू, खुर्शीद अकरम को अपर सचिव आपदा प्रबंधन, अनिल कुमार आर्य को संयुक्त सचिव पर्यटन, अमिताभ सिन्हा को संयुक्त सचिव बीपीएससी, संजय कुमार को अपर समाहर्ता पीजीआरओ नवादा, नीरज कुमार दास को एडीएम विधि व्यवस्था सारण भेजा गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में खौफनाक वारदात: अर्धनग्न मिली सुरक्षा गार्ड की लाश, हत्या या कुछ और?

शिशिर कुमार मिश्रा को अपर समाहर्ता विभागीय जांच, मधेपुरा, रवि प्रसाद चौहान को उप निदेशक, अनुसुूचित जनजाति शोध संस्थान, शंकर शरण को जिला आपूर्ति पदाधिकारी, मधेपुरा, वीरेंद्र कुमार को जिला पंचायती राज अधिकारी, जमुई, बाढ़ के एसडीओ कुंदन कुमार को उप विकास आयुक्त , लखीसराय, सुधीर कुमार, उप विकास आयुक्त लखीसराय को उप समाहर्ता लोक शिकायत निवारण, गोपालगंज का पदभार मिला है।

रोसड़ा के मो. मुस्तकीम को अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सुपौल, बिक्रमगंज के उपेंद्र कुमार पाल को जिला पंचायत राज पदाधिकारी पूर्वी चंपारण मोतिहारी, सिकरहना के इफ्तेखार अहमद को जिला पंचायत राज पदाधिकारी औरंगाबाद, फारबिसगंज की रोजी कुमारी को जिला आपूर्ति पदाधिकारी खगड़िया, महुआ की निवेदिता कुमारी को डीटीओ पूर्वी चंपारण और रक्सौल के रविकांत सिन्हा को जिला पंचायत राज पदाधिकारी रोहतास सासाराम बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में अब घर बनाना और व्यापार करना होगा बेहद आसान | जानें विशेष सचिव केके पाठक और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत कैसे उद्योग और व्यापार को देंगे रफ़्तार

वहीं, गिरिजेश कुमार को अपर समाहर्ता विभागीय जांच बक्सर, शिशिर कुमार मिश्रा को अपर समाहर्ता विभागीय जांच मधेपुरा, रवि प्रसाद चौहान को उप निदेशक बिहार एससी-एसटी शोध संस्थान, शंकर शरण को जिला आपूर्ति पदाधिकारी मधेपुरा और बीरेंद्र कुमार को जिला पंचायत राज पदाधिकारी जमुई बनाया गया है।

इनके साथ ही पूर्व में एसडीओ के पद पर तैनात रहे बाढ़ एसडीओ कुंदन कुमार को लखीसराय का डीडीसी, हिलसा के सुधीर कुमार को एलएन मिश्रा इंस्टीच्युट पटना का कुलसचिव, डेहरी ऑन सोन के अनिल कुमार सिन्हा को कला संस्कृति एवं युवा विभाग में उप सचिव, शेरघाटी के अनुग्रह नारायण सिंह को अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम गया।

वहीं, लखीसराय के डीडीसी सुधीर कुमार को अपर समाहर्ता पीजीआरओ गोपालगंज, अनुमंडलीय पीजीआरओ गोगरी के मो. शफीक को स्वास्थ्य विभाग का उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग की पीआरओ स्मिता सिन्हा को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में संयुक्त सचिव और किशनगंज के जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिनय भास्कर को सहरसा का वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में बाढ़ का तांडव – 4 लोगों की मौत! Ex MLA गोपाल मंडल के भतीजे शुभम भी विसर्जन में डूबे

Bihar Flood: बिहार के भागलपुर में बाढ़ का कहर जारी है। एक ही दिन में चार लोगों की असामयिक मौत हो गई, जिनमें पूर्व विधायक गोपाल मंडल के भतीजे शुभम कुमार और एक तीन वर्षीय मासू#BiharFlood,#BhagalpurNews,#TragicAccident

मुजफ्फरपुर में खौफनाक वारदात: अर्धनग्न मिली सुरक्षा गार्ड की लाश, हत्या या कुछ और?

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में एक सुरक्षा गार्ड का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है और पटना से FSL टीम बुलाई गई है।#MuzaffarpurCrime,#BiharNews,#PoliceInvestigation

बिहार में अब इलाज होगा आसान! AI और टेलीमेडिसिन – 102 और 108 एंबुलेंस से मरीजों को मिलेगी तुरंत राहत, ऐसे बदलेगी स्वास्थ्य सेवा

Bihar Health: बिहार स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब सॉफ्टवेयर-आधारित रेफरल सिस्टम, QR कोड से बेड प्रबंधन और एंबुलेंस एकीकरण से मरीजों को तुरंत मदद मिले#BiharHealth,#PatnaNews,#HealthServices

सावधान! दुल्हन दिखाने के बहाने बुलाते थे, शादी कराकर पीटते थे! बिहार के ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का पर्दाफाश- 10 सदस्यों को झारखंड से दबोचा

Bihar Looteri Dulhan Gang: झारखंड के धनबाद में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का पर्दाफाश हुआ है, जिसने शादी का झांसा देकर राजस्थान के एक परिवार से लाखों की ठगी की। 10 आरोपी गिरफ्तार, गैंग बिहार से#BiharLooteriDulhan,#DhanbadCrime,#FraudAlert