spot_img

Madhubani से बड़ी खबर, NH 57 पर मेला देखने जा रहे मां-बाप और छह माह की बहन के साथ 3 साल के मासूम की पिकअप से कुचलकर मौत, चंद पैसों के लिए रिश्ते शर्मसार

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: चंद पैसों के लिए रिश्ता हुआ शर्मसार, सड़क दुघर्टना में तीन वर्षीय प्रभास की मौत पर पिता ने दर्ज प्राथमिकी ली वापस

- Advertisement -

 

- Advertisement -

लौकही, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड के नरहिया ओपी थाना क्षेत्र के भूतही बलान नदी पर बने पुल के टर्निंग के निकट परसाही जाने वाले मोड़ एनएच-57 पर सड़क दुघर्टना में मधेपुरा जिला अन्तर्गत कुमारखंड थाना क्षेत्र के बेसाढ गांव निवासी नरेश पासवान के तीन वर्षीय पुत्र की मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भरूच में केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट: 5 की मौत, 6 घायल, 15 KM दूर तक गूंजा धमाका, दहशत में लोग!

घटना के बाबत मृतक प्रभास के पिता ने बताया कि पत्नी पुनीता देवी एवं दो बच्चों के साथ अपने ससुराल परसाही मेला देखने जा रही थी। तभी पीछे से आ रही बीआर 07 जीसी 1294 नम्बर के पिकअप वाहन ने ठोकर मार दी। इससे मौके पर ही तीन वर्षीय प्रभास की मौत हो गई। वहीं, प्रभास के माता-पिता को हल्की चोटें आयीं। जिनका इलाज फुलपरास सीएचसी में कराया गया।

यह भी पढ़ें:  होटल-चाय बागान में लगाई काली कमाई! बिहार के इन भ्रष्ट अफसरों की संपत्ति देख उड़ जाएंगे होश

इस दौरान दिलचस्प बात यह है कि मासूम मृतक की छह माह की बहन सुरक्षित रही। वहीं मासूम मृतक की मां बार-बार बेहोश होकर अपने एकलौते संतान के चले जाने का दुःख बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। मासूम प्रभास के पिता की ओर से दिए गए आवेदन को कुछ ही क्षणों में वापस ले लिया गया।

पूछे जाने पर उसने बताया कि मेरे घर वाले केस मुकदमा नहीं चाहते। और उन्होंने मना कर दिया। वहीं थानाध्यक्ष की ओर से लगातार प्राथमिकी दर्ज कराने का अथक प्रयास किया गया लेकिन पैसे के आगे रिश्ता शर्मसार हो गया।

यह भी पढ़ें:  India US Sanctions अमेरिकी प्रतिबंधों से भारत को मिली छूट, क्या टला रूस से तेल खरीदने पर लगने वाला भारी शुल्क?

कुछेक रूपयों की लालच में मासूम प्रभास के पिता ने मामले को रफा-दफा कर दिया। थानाध्यक्ष सुनील झा के सूझ-बूझ से घटना के दौरान लगी जाम को खुलवाया गया। वहीं एनएच 57 पर मौतों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा। आये दिन सड़क दुघर्टना में मौतें होती रहती है। लगातार पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा फिर भी वाहन चालक यातायात के नियमों को ताक पर रख अपने जान से हाथ धो बैठते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics ‘श्रीराम को सरकारी लाभार्थी बताना अहंकार की पराकाष्ठा’, CM सम्राट पर प्रशांत किशोर का BJP पर सबसे बड़ा हमला!

Bihar Legislative Council Election: जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भगवान श्रीराम संबंधी बयान पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने इसे राजन #BiharLegislativeCouncilElection,#PrashantKishor,#SamratChoudhary

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत से हाहाकार!

West Bengal Stampede: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और चीफ सेक्रेट्री मनोज अग्रवाल #WestBengalStampede,#KolkataDurgaPuja,#ChorbaganTragedy

RJD MP सुधाकर सिंह का बड़ा ऐलान! सरकारी अफसरों की मनमानी अब नहीं चलेगी, इस WhatsApp नंबर पर भेजें शिकायत

Bihar Government Officials: बक्सर के RJD सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के सरकारी अधिकारियों के 'अमानवीय व्यवहार' पर लगाम लगाने के लिए एक WhatsApp नंबर जारी किया है। आम लोग अब DM-SP समेत अन्य #BiharNews,#SudhakarSingh,#RJD

दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

Bihar Snake Bite: दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में सांप के डसने से 50 वर्षीय शंभु महतो की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर उचित उपचार मिलत #BiharSnakeBite,#DarbhangaNews,#MedicalNegligence