back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 7, 2026
spot_img

Bihar Transport News | बिहार की 120 रूटों पर दौड़ेंगी 376 सरकारी नई बसें, पढ़िए Darbhanga-Madhubani में कहां चलेंगी बसें

बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। बिहार स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने 120 नए रूटों पर 376 बस चलाने की योजना बनाई है। ये बसें बिहार के प्रमुख शहरों से कई जिलों को जोड़ेगी।

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar Transport News | बिहार की 120 रूटों पर दौड़ेंगी 376 सरकारी नई बसें, पढ़िए Darbhanga-Madhubani में कहां चलेंगी बसें जहां बिहार सरकार प्रदेश के 120 नए रूटों पर नई बसें चलाने की योजना बना रही है। इन नए रूटों पर बस चलाने को लेकर परिवहन विभाग की तैयारी पूरी हो गई है। इसके साथ ही दूसरे नए रूटों पर भी सरकार की बस चलाने की योजना है।

- Advertisement -

Bihar Transport News| दूसरे नए रूटों पर भी सरकार की बस चलाने की योजना

बिहार में 120 रूटों पर नई बसें चलेंगी। इन मार्गों पर 376 बसों की आवश्यकता बताई गई है। दूसरे नए रूटों पर भी सरकार की बस चलाने की योजना है। बिहार स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने रूट पर नई बसों को चलाने को लेकर परियोजना बनाई है। बिहार में कई रूटों पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। यात्रियों की संख्या में अपेक्षित बढ़ोतरी भी हुई है। लेकिन, जरूरत के अनुसार इन मार्गों पर बसों का परिचालन नहीं हो पा रहा है। लिहाजा, राज्य सरकार ने जरूरत के तमाम मार्गों पर यात्रियों की सुविधा के लिए नई बसों का परिचालन करने की योजना बनाई है।

- Advertisement -

Bihar Transport News| इन रूटों पर चलेंगी बसें

इसके अलावा कई महत्वपूर्ण छोटे शहर भी हैं, जहां बसों के परिचालन की जरूरत महसूस की गई थी। पिछले दिनों राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में बसों के परिचालन को लेकर आम लोगों की जरूरतों का आकलन किया था। इसी आधार पर इन मार्गों का चयन किया गया है। ये सारे मार्ग निगम के अधिसूचित मार्ग हैं। इसके तहत पूर्णिया से पटना 16 बसें, भागलपुर बेगूसराय-21 बस,पटना-सीतामढ़ी-15 बसें, पूर्णिया भागलपुर-13 बसें, गया से नवादा 12 बसें, भागलपुर सहरसा के बीच 10 बसें, लखीसराय पटना के बीच आठ बसें, लौकहा से दरभंगा आठ बसें, लहेरियासराय से पटना के बीच आठ बसें इसमें शामिल है।यही नहीं इसमें लगभग सारे प्रमुख शहरों को अन्य शहरों या जिला मुख्यालय से जोड़ने की योजना है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Middle East Flight Cancellation: इंडिगो ने 31 मार्च तक बढ़ाई छूट, सैकड़ों उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान

Bihar Transport News| जिलों को जोड़ेंगी सारी बसें

हालांकि, भविष्य में अन्य मार्गों पर भी जरूरत के अनुसार बसों के परिचालन और रिक्तियों को सार्वजनिक किया गया है। इन रूटों पर 2 से 21 तक बसें चलाने की योजना है। कुछ रूटों पर 4, 6, 8, 10, 13, 16 बसों की जरूरत बताई गई है। ये सभी रूट राज्य के अंदर के हैं और विभिन्न जिलों को आपस में जोड़ते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

किफायती MPV का नया राजा: Toyota Rumion अब और भी कम कीमत में!

Toyota Rumion: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में किफायती और शानदार MPV की तलाश कर रहे...

Box Office Collection: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने फिर मारी बाजी, नई फिल्में रही बेअसर!

Box Office Collection News: शुक्रवार का दिन हिंदी सिनेमा के लिए काफी उठा-पटक भरा...

Patna News: BDO के 5 ठिकानों पर विजिलेंस की RAID, मिले 21 प्लॉट, फ्लैट के कागजात, करोड़ों की बेनामी संपत्ति, पढ़िए ‘लक्ष्मी’, कृष्णा...

Patna News: सरकारी कुर्सी पर बैठकर 'लक्ष्मी' बटोरने वालों पर जब कानून का चाबुक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें