back to top
28 नवम्बर, 2025

रफ्तार के कहर ने मंगल को बनाया अमंगल…हादसे में 4 लोगों की मौत, दो किमी तक एनएच पर घसीटती रही बाइक

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

औरंगाबाद में मंगलवार को अलग-अलग दो सड़क हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली सड़क दुर्घटना औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर बाइपास ओवरब्रिज के पास हुई। यहां अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनो की मौत हो गई।

- Advertisement - Advertisement

घटना इतनी दर्दनाक रही कि मृतकों की बाइक लगभग दो किलोमीटर तक एनएच 19 पर घसीटती रही और ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतक युवकों में एक की पहचान हुई है जो डेहरी ऑन सोन निवासी संजय चौधरी है। वहीं दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है। संजय अपने सहयोगी के साथ शिवगंज अपने ससुराल किसी की परीक्षा दिलाने आ रहा था लेकिन ससुराल पहुंचने से पहले संजय एवं उसके सहयोगी की मौत हो गई।

- Advertisement - Advertisement

हादसे की जानकारी मिलते आस पास लोगो की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई। घटना के बाद से ओवरब्रिज पर एक घंटा तक जाम रहा। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। इधर हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में भीषण ठंड का कहर: IMD ने दी विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

वहीं दूसरी घटना मुफ्फसिल थाना के भेड़िया गांव के समीप हुई. यहां ट्रक ने बाइक पर सवार दो लोगो को रौंद दिया जिससे घटना स्थल पर एक कि मौत हो गई वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार संतोष मदनपुर से अकोढ़हा अपने घर जा रहे थे तभी मुफ्फसिल थाने के भेड़िया गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगो को रौंद दिया. इस हादसे में भी एक की घटना स्थल पर मौत हो गयी जबकि दूसरे घायल की इलाज के क्रम में जमुहार में मौत हो गयी। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार: कांग्रेस में मंथन का दौर, क्या बदलेंगे समीकरण?

दो किलोमीटर तक घिसटती रही बाइक 

दुर्घटना के बाद बाइक ट्रक में फंस गई और करीब दो किलोमीटर तक एनएच-19 पर घिसटती रही। कुछ लोगों ने बाइक पर ट्रक का पीछा किया। कुछ देर चलने के बाद चालक ट्रक हसौली इलाके में छोड़कर फरार हो गया। मृतकों में एक की पहचान डेहरी ऑन सोन निवासी संजय चौधरी के रूप में की गई है जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद ओवरब्रिज पर एक घंटे से अधिक समय तक जाम रहा था।

तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

दूसरी दुर्घटना औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर ही भेड़िया गांव के पास हुई। जहां ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रोहतास जिले संतोष पाल और चंदन शर्मा के रूप में की गई है। बताया जाता है कि किसी काम से संतोष एवं चंदन अंकोरहा से मदनपुर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें:  बिहार में BSP विधायक को तोड़ने की कोशिश का आरोप, क्या दोहराया जाएगा 2020 का इतिहास?

 

इसी दौरान भेड़िया गांव के पास एक ट्रक उन्हे रौंदते हुई भाग निकला, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने चंदन शर्मा को मृत घोषित कर दिया जबकि संतोष की हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाए जाने के दौरान संतोष की रास्ते में ही मौत हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बगहा के रामनगर में भीषण सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रही मेडिकल टीम की कार पलटी, 5 घायल, एक एएनएम जिंदगी-मौत से जूझ रही

बगहा न्यूज़: रामनगर की सड़कों पर शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया,...

बिहार की 10 लाख महिलाओं के लिए बड़ी खबर: कल खाते में आएंगे 10-10 हजार रुपये — Bihar Women Money Transfer

पटना न्यूज़: बिहार की लाखों महिलाएं जिस पल का बेसब्री से इंतजार कर रही...

Bihar Congress की समीक्षा बैठक में हंगामा: हार के कारणों पर घमासान, गोली मारने की धमकी तक नौबत आई

बिहार कांग्रेस के भीतर इन दिनों सब ठीक नहीं चल रहा है. हाल ही...

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय: हड़ताली कर्मचारियों को कुलपति का ‘संदेश’, क्या खत्म होगा गतिरोध?

दरभंगा न्यूज़: काम की धीमी रफ्तार और कर्मचारियों की हड़ताल से जूझ रहे दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें