समीर कुमार मिश्रा, मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। जिले के रहिका थाना अंतर्गत कपलेश्वर स्थित केनरा बैंक में बीते दस अक्टूबर को गोली मारकर अपराधियों द्वारा बैंक लूट के प्रयास के घटना को अंजाम दिया गया था। इसमें पुलिस की ओर से नौ अपराधियों के शामिल होने की पुष्टि की गई थी।
वहीं घटना के दिन ही दो अपराधी अफताब अली तथा मो. सोनू आलम को शाखा प्रबंधक के लूटी हुई 5100/-रूपये एवं हथियार, मोबाइल तथा कारतूस के साथ पकड़ कर जेल भेजा दिया था। साथ ही बीते 22 अक्टूबर को उक्त कांड के तीसरे आरोपी मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत कथैया थाना क्षेत्र के ठिकहा कोठी निवासी हनि राज को जेल भेज दिया गया।

वहीं शनिवार को कांड में सम्मिलित चौथे आरोपी मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत कांटी थाना क्षेत्र के कांटी स्टेशन निवासी भूलचुला उर्फ भुचान यादव उर्फ सुभाष यादव को घटना में प्रयुक्त किये गये मोबाइल के साथ घर से गिरफ्तार किया गया। जिसे आवश्यक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा जा रहा है।
साथ ही, इस कांड में शामिल पांचवें नामजद आरोपी कथैया थाना क्षेत्र के जसौली निवासी रतनेश पांडेय उर्फ पिंटू पांडेय को गुप्त सूचना के अधार पर सुगौली मोतीहारी थाना पुलिस की ओर से हथियार एवं चरस के साथ पकड़ लिया गया है। जो सुगौली में बंधन बैंक में हुई घटना में शामिल था। जिसे रहिका थाना कांड में रिमांड में लिया जा रहा है।

