spot_img

Bihar Crime: हथियारबंद के बल पर अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूटे 50 हजार कैश

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी जिले के पिपराकोठी थाना क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों ने चैतन्य इंडिया फिनक्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड नामक फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से दिनदहाड़े लगभग 50 हजार रुपया लूट लिया।घटना की जानकारी मिलने के बाद पिपराकोठी पुलिस मौके पर पहुंकर छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार फाइनेंस कम्पनी का कलेक्शन एजेंट अभिषेक कुमार जीवधारा व पिपराकोठी क्षेत्र के ग्रामीण इलाको से कलेक्शन करके लौट रहा था।इसी बीच चंद्रहिया नहर के पास अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

अभिषेक ने बताया कि वह चंद्रहिया गांव से निकलकर नहर के रास्ते मोतिहारी जा रहा था।उसी दौरान पहले से घात लगाये हथियारबंद दो अपराधियों ने अभिषेक को रोका और हथियार दिखाकर उसके पास से 50 हजार 730 रुपया और मोबाइल लूट लिया और मौके से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।वही इस घटना के बाद पूरे इलाके मे सनसनी फैल गयी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar के गुरुजी तो गजबे निकले! पहले सरकारी नौकरी का दिया वादा फिर लुटे करोड़ों, अब… बड़ा खुलासा!

सीतामढ़ी नौकरी घोटाला: पटना पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले कोचिंग संचालक संतोष बिहारी को गिरफ्तार किया है।#SitamarhiNews,#JobScam,#BiharPolice

Rashifal June 14 News: 14 जून राशिफल: इन राशियों को मिलेगी अप्रत्याशित सफलता और धन लाभ, चेक करें अपना भाग्य!

आज 14 जून को ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। चंद्रमा के वृषभ राशि में गोचर से कुछ राशियों को करियर में तरक्की और धन लाभ होगा, जबकि कुछ को सेहत पर#RashifalToday,#JyotishNews,#June14Horoscope

Bhagalpur Traffic News: विक्रमशिला सेतु पर बड़ा फैसला: जाम खत्म, हटेंगे ब्रेकर, बाइक के लिए अलग लेन; जानें डीएम के निर्देश

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से अब मिलेगी राहत। जिलाधिकारी ने सभी ब्रेकर हटाने, बाइक लेन बनाने और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाएं बेहतर करने के#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni