back to top
19 जुलाई, 2024
spot_img

Digha Sonpur Six Lane Bridge | पटना गंगा नदी पर दीघा-सोनपुर तक बनेंगे 6 लेन पुल, सफर होगा आसान, समय भी बचेंगी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes

यह पुल नार्थ और साउथ बिहार को जोड़ेगा। साथ ही, यह सिक्स लेन पुल बुद्ध सर्किट पर भी जोड़ते हुए पटना के दीघा से सोनपुर के बीच गंगा नदी पर बनने वाले यह छह लेन पुल से बेतिया और मोतिहारी भी जुड़ेंंगे जहां पांच घंटे का रास्ता महज तीन घंटे में तय हो जाएंगें। पुल के नीचे से बड़े जहाज निकल सकेंगे। वहीं, पटना से उत्तर बिहार को जोड़ने वाले जेपी सेतु और महात्मा गांधी सेतु पर वाहनों का लोड काम होगा। पढ़िए पूरी खबर

spot_img
Advertisement
Advertisement

पटना के दीघा से लेकर सोनपुर तक नए 6 लेन पुल बनेंगे। यह पुल 42 महीने में पूरा हो जायेगा। इसके साथ ही नए पुल को जेपी सेतु की दक्षिण की तरफ से गंगा एक्सप्रेसवे में जोड़ने के लिए अलग से 3.085 किमी की सड़क बनाई जाएगी। पुल निर्माण के लिए कुछ दिन पहले ही पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड ने (6 lane digha bridge to be built in bihar) मंजूरी दी थी।

जानकारी के अनुसार, यह पुल नार्थ और साउथ बिहार को जोड़ेगा। साथ ही, यह सिक्स लेन पुल बुद्ध सर्किट पर भी जोड़ते हुए पटना के दीघा से सोनपुर के बीच गंगा नदी पर बनने वाले यह छह लेन पुल से बेतिया और मोतिहारी भी जुड़ेंंगे जहां पांच घंटे का रास्ता महज तीन घंटे में तय हो जाएंगें।

पुल के नीचे से बड़े जहाज निकल सकेंगे। कारण, देश में नदियों के जलमार्ग को बढ़ाने की योजना को बढ़ाने की भी योजना है। इस पुल के बन जाने से बिहार की राजधानी पटना से उत्तर बिहार जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। वहीं फिलहाल पटना से उत्तर बिहार को जोड़ने वाले दूसरे पुल जेपी सेतु और महात्मा गांधी सेतु पर वाहनों का लोड काम होगा।

जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने बिहारवासियों को नया साल का बड़ा तोहफा दिया है। यह बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मोदी कैबिनेट ने पटना से सोनपुर के बीच छह लेन पुल बनाने को मंजूरी दे दी है। पुल निर्माण में 3064 करोड़ रूपये खर्च होंगे। इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। पुल के निर्माण के बाद 5 घंटे के सफर को 3 घंटे में पूरा कर लिया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर

बुधवार को हुई मोदी कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में केंद्र सरकार ने पटना के दीघा से लेकर सोनपुर तक नये 6 लेन पुल की मंजूरी दे दी है। इस पुल की लागत 3 हजार 64 करोड़ होगी। पुल पटना से सोनपुर के बीच गंगा नदी पर 6 लेन पुल का निर्माण किया जाएगा।

इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा इस पुल के निर्माण में 3064 करोड़ रूपये लगेंगे। इसके अलावा मोदी सरकार ने त्रिपुरा में हाइवे बनाने को मंजूरी भी दी है. ये हाइवे नॉर्थ त्रिपुरा को साउथ त्रिपुरा से जोड़ेगा।

इसको लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि गंगा पर 4.5 किलोमीटर लंबा पुल बनेगा। दीघा, पटना और गंगा नदी के दक्षिणी तट और सोनपुर सारण जिले में गंगा नदी के उत्तरी तट पर स्थित है।

वर्तमान में ये केवल हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए रेल सह सड़क पुल से जुड़े हुए हैं। ऐसे में वर्तमान सड़क का उपयोग माल और वस्तुओं के परिवहन के लिए नहीं किया जा सकता है। यह वस्तुओं की तेज आवाजाही के रास्ते में एक बड़ी बाधा है।

उन्होंने आगे कहा कि इस पुल का निर्माण 42 महीने में पूरा हो जायेगा. इस पुल के निर्माण से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर होगा। अनुराग ठाकुर ने बताया कि इस पुल से बौद्ध सर्किट भी पूरा होगा। बोधगया और राजगीर का वैशाली से संपर्क बेहतर होगा।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के सिंहवाड़ा में बिजली चोरी का बड़ा खुलासा! मार्केट संचालक पर FIR, जानिए

सिंहवाड़ा, दरभंगा। सिंहवाड़ा प्रखंड के सढवाड़ा गांव में बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते...

“जनता अब झूठे वादों से ऊब चुकी है…” RJD की चुनावी हुंकार! पंचायत स्तर तक संगठन को धार देने की रणनीति

सिंहवाड़ा, दरभंगा। नगर पंचायत सिंहवाड़ा में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा एक...

Darbhanga के सिंहवाड़ा में 24 घंटे में दूसरी बड़ी चोरी; कमरे में कर दिया बंद! गहनों की पेटी तोड़ी, कैश भी ले गए

सिंहवाड़ा, दरभंगा। नगर पंचायत भरवाड़ा में पतंजलि होलसेल स्टोर से हुई चोरी की वारदात...

Darbhanga के जाले में जल संकट, नल भी बंद, चापाकल भी सूखे – जनता त्राहिमाम, “…नल के पानि पीबय योग्य नहिं!”

दरभंगा के जाले नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को इन दिनों पानी की भारी किल्लत...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें