मई,3,2024
spot_img

Madhubani News| Rahika News | वारदात को अंजाम की फिराक में जुटे 7 अपराधी बाइक और हथियार के साथ गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

Madhubani News| Rahika News | वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी। इसी फिराक में सात अपराधी जुटे थे। मगर, सौराठ सभागाछी खंडहर के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई। इसमें पुलिस ने सात अपराधियों को बाइक और हथियार के साथ दबोच लिया। वहीं, इनके पास से भारी मात्रा में पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं। सभी गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। 

Madhubani News| Rahika News | सभी किसी अपराध की योजना बना रहे थे कि पुलिस पहुंच गई

सभी किसी अपराध की योजना बना रहे थे कि पुलिस पहुंच गई। हथियार और बाइक के साथ सात अपराधियों की गिरफ्तारी और किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले इन अपराधियों की गिरफ्तारी से मधुबनी समेत रहिका पुलिस काफी सुकून में है। जहां…

Madhubani News| Rahika News | रहिका थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया

मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र में हथियार के साथ सात अपराधी गिरफ्तार किये गए हैं।रहिका थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इसमें सात अपराधी गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए योजना की तैयारी में थे।

यह भी पढ़ें:  Rising Stars | Darbhanga Radiance Classes Outshines Kota Giants in JEE Excellence!

Madhubani News| Rahika News | सौराठ सभागाछी खंडहर के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सूचना पाते ही रहिका एसएचओ ने पूरे दलबल के साथ रहिका थाना क्षेत्र के सौराठ सभागाछी खंडहर के पास से सभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, चाकू, कारतूस एवं दो मोटरसाइकिल जब्त किया गया। सभी गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें