back to top
12 फ़रवरी, 2024
spot_img

बिहार प्रशासनिक सेवा के 85 पदाधिकारियों का तबादला, देखें Darbhanga कनेक्शन, साथ में पूरी लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img

बिहार प्रशासनिक सेवा के 85 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। खगेश चंद्र झा को पटना का अपर जिला दंडाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

बिहार प्रशासनिक सेवा के 85 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें से बड़ी संख्या में वैसे अधिकारी हैं जिन्हें हाल में ही प्रोन्नति दी गई है। सामान्य प्रशासनिक विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इनमें 46 जगहों पर नये भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) की पोस्टिंग भी शामिल हैं।खगेश चंद्र झा को अपर जिला दंडाधिकारी (एडीएम) पटना, देवेन्द्र प्रसाद को अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन (पटना), प्रीति सिंह को डीसीएलआर पटना सदर, मैत्री और पम्पी रानी को डीसीएलआर पद पर पदस्थापित किया गया है। नवादा डीसीएलआर पारुल प्रिया का तबादला सामान्य प्रशासन विभाग में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पद पर किया गया है।

यह भी पढ़ें:  पटना में इस VALENTINE, बाबू सोना रहना सावधान

 

 

महेश्वर प्रसाद को अपर जिला दंडाधिकारी, विधि व्यवस्था, भागलपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा बांका, भागलपुर, औरंगाबाद और सीतामढी में नये जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पदस्थापित किये गये हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

मुजफ्फरपुर पश्चिमी के भूमि सुधार उप समाहर्ता खगेश चंद्र झा को अपर जिला दंडाधिकारी पटना, अररिया के भूमि सुधार उप समाहर्ता देवेंद्र प्रसाद को अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, पटना, भूमि सुधार उप समाहर्ता, नवादा सदर, पारुल प्रिया को विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सामान्य प्रशासन बनाया गया है।

45 अनुमंडलों में भूमि सुधार उप समाहर्ता का पदस्थापन किया गया है। इनमें अधिकतर वरीय उप समाहर्ता स्तर के अधिकारी हैं। कैमूर में वरीय उप समाहर्ता के रूप में तैनात पम्मी रानी को भूमि सुधार उप समाहर्ता बाढ़ की जिम्मेवारी सौंपी गई है।वैशाली में वरीय उप समाहर्ता के रूप में पदस्थापित मैत्री को पटना सदर अनुमंडल में भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है।

जिन अधिकारियों के तबादला किए गए हैं उनमें,अरुण प्रसाद को निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वर्ण नियोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण पश्चिम चंपारण बेतिया नियुक्त किया गया है। अखिलेश कुमार को अपर समाहर्ता विभागीय जांच पश्चिम चंपारण बेतिया नियुक्त किया गया है। कुमार धनंजय को ऊपर समाहर्ता विभागीय जांच सीतामढ़ी नियुक्त किया गया है।

जबकि प्रियंका कुमारी को भूमि सुधार उप समाहर्ता बारसोई कटिहार नियुक्त किया गया।कुमार प्रशांत को अपर समाहर्ता विभागीय जांच दरभंगा भेजा गया जबकि संजय कुमार को निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम जिला ग्रामीण विकास अभिकरण मुजफ्फरपुर नियुक्त किया गया है। रिजवान फिरदौस को जिला भू अर्जन पदाधिकारी सिवान नियुक्त किया गया है।

कयूम अंसारी को निदेशक लेखा प्रशासन और स्वर नियोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सारण छपरा भेजा गया है। ललित भूषण को अपर समाहर्ता सहपार जिला दंडाधिकारी औरंगाबाद नियुक्त किया गया है।

निधि राज्य को भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया नियुक्त किया गया है। अविनाश कुणाल को भूमि सुधार उपसमाहर्ता दलसिंहसराय समस्तीपुर नियुक्त किया गया है। जबकि वंदना सिंह को भूमि सुधार उपसमाहर्ता बांका भेजा गया है। संजीत कुमार को भूमि सुधार उपसमाहर्ता दरभंगा नियुक्त किया गया है।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें