मई,19,2024
spot_img

बिहार के नहर में नोटों का बंडल, कोई झोला लेकर कूदा, कोई दोनों दोनों हाथों से गड्डियां बटोरा, लूटने की लगी होड़, सब मालामाल

spot_img
spot_img
spot_img
सासाराम शहर के मुरादाबाद नहर में शनिवार को अचानक तैर रहे नोटों के बंडल दिखा। नहर में बहते नोटों को समेटने के लिए लोग नहर में कूद पड़े। कोई झोला में बंडल भर रहा था तो कोई दोनों हाथों से गड्डियां बटोरने में जुटा था। जिसको जितना मिला हाथ में लेकर नहर से बाहर आया। हालात यूं हो गए कि अपनी शर्ट और बनियान तक को लोगों ने झोला बना लिया।

नोट लूटने का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि लोग नहर में जाकर 10-10 रुपए के नोटों की गड्डी बटोर रहे हैं। कोई नहर से निकाल कर ला रहा है, तो भींगे नोटों को सूखा रहा है। नोट लूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है।

मुरादाबाद नहर में नोटों के बंडल बहते हुए दिखे। इस बात की जानकारी फैलते ही लोग इसे लूटने के लिए नहर में कूद पड़े। नहर में कूदे लोगों ने नोटों के बंडल को जैसे तैसे बटोरने लगे। जिसको जितना मिला हाथ में लेकर नहर से बाहर आता दिखा।

बताया जा रहा है कि लोग नहर में जाकर 10-10 रुपए के नोटों की गड्डी बटोर रहे थे। नोट लूटने का वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है। हालांकि ये रुपए असली हैं या नकली, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police Men's Association News| दरभंगा पुलिस मेंस एसोसिएशन के नई पदाधिकारी...Kanhaiya, Rajesh, Mukesh

इतना ही नहीं कुछ लोग तो झोला लेकर नहर में कूद पड़े। अंदर जो मौजूद थे वे नोटों के बंडलों को बटोरने के लिए उन्होंने अपनी शर्ट और बनियान तक को झोला बना डाला। कोई नहर से नोटों को निकाल कर ला रहा है, तो किसी का रिश्तेदार किनारे पर गमछा लिए खड़ा है।

एक वायरल वीडियो में दिख रहा है कि काफी संख्या में लोग नाले में उतर कर नोटों का बंडल इकट्ठा कर रहे हैं, नोटों के असली-नकली होने की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें:  Basopatti News| Madhubani News| नवविवाहिता की गले में बांधी रस्सी, कर दी हत्या, बोरे में किया लाश को पैक, घर से 5 किमी दूर जलकुंभी में छुपाया...@20 घंटे बाद

स्थानीय लोगों में चर्चा है कि नोट असली है, लेकिन वो इस पर खुलकर बात नहीं कर रहे हैं। स्थानीय थानाध्यक्ष ने बताया कि नोट मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी, वहां कुछ मिला नहीं, आगे की जांच की जा रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें