back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

तालाब में मिला बम का जखीरा, बच्चों ने तालाब किनारे पड़े बम को समझ लिया गेंद….उठा लिया, जब हुआ ब्लास्ट तो…बगल में रहती है एसएसबी 47 बटालियन की कंपनी

spot_img
- Advertisement - Advertisement
मोतिहारी से बड़ी खबर है जहां तालाब में बमों का जखीरा मिला। वहां बच्चे खेल रहे थे। बमों को भी बच्चों ने बॉल समझ लिया। तभी हो गया धमाका, इलाके में ब्लास्ट से दहशत। मामला, रक्सौल से सटे पंटोका गांव का है जहां पोखर में बच्चों ने बम को बॉल समझ कर खेलना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक बम फट गया। इसके बाद बच्चे भाग खड़े हुए। पुलिस ने चार टीम बम बरामद किए हैं। वहीं इलाके में दहशत है।

दरअसल कुछ बच्चे मछली मारने के लिए तालाब में गए थे। इस दौरान एक बच्चे को तालाब में से चार बम मिला। बच्चे उससे खेलने लगे तभी बम फट गया। हालांकि किसी भी बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ। गौर करने वाली बात ये है कि जिस जगह ये घटना हुई वहां से कुछ ही दूरी पर एसएसबी 47 बटालियन की कंपनी रहती है।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। इलाके की नाकेबंदी कर मामले की जांच में शुरू कर दी गई है। हरैया थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि जो बम बरामद किए गए हैं वो टिन बम है। जो होम मेड हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Assam Congress News: असम कांग्रेस में भूचाल...पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा का इस्तीफा, गौरव गोगोई पर मनमानी का आरोप

रक्सौल शहर से लगे सीमावर्ती पंटोका गांव के वार्ड क्रमांक 16 स्थित एक तालाब से शनिवार (6 मई) की दोपहर 4 टीन बम को पुलिस ने बरामद किया है। बम को उस समय बरामद किया गया, जब मछली मारने के लिए लोग तालाब में उतरे थे और कचरा को साफ कर बाहर फेंक रहे थे।

- Advertisement -

इसी दौरान कचरे से उक्त बम को बच्चों ने गेंद समझकर उठा लिया और खेलना चालु कर दिया। इसी दौरान एक बम में ब्लास्ट हो गया। बम के फटते ही मौके पर भगदड़ मच गई। बाकी 3 बम छोड़ कर बच्चे भाग निकले।

घटना की सूचना मिलने के बाद हरैया पुलिस ASI कृष्णा प्रसाद यादव के नेतृत्व में टीम फ़ौरन मौके पर पहुंची व बम को बरामद कर आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर लोगों को बम से दूर रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की। तब तक पंटोका SSB भी मौके पर पहुंची और बम की स्थिति का जायजा लिया।

घटना की पुष्टि हरैया थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने की। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना वरीय पुलिस अधिकारी को देते बम निरोधक टीम कोमौके पर  बुलाया जा रहा है। टीम के आने व जांचोपरांत यह स्पष्ट होगा कि बरामद बम कितना ताकतवर है।

यह भी पढ़ें:  Aero Engine Development: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा आह्वान, 5 साल में पूरा हो ‘Aero Engine Development’ का सपना, भारत बनेगा रणनीतिक शक्ति का आधार

सूत्रों ने जानकारी दी है कि प्रखंड के महदेवा गांव में पिछले हफ्ते अरुण सिंह के घर हुए भीषण डकैती के बाद तालाब से बरामद बम के समान ही उक्त बरामद बम पाया गया है, जो टीन के डिब्बा में रख कर होम मेड बनाया गया है। बम बरामदगी की खबर से पंटोका गांव में लोग दहशत में हैं।

यह भी पढ़ें:  Assam Congress में हाईकमान का दखल: भूपेन बोराह का इस्तीफा नामंजूर, राहुल गांधी ने संभाला मोर्चा!

जानकारी के अनुसार, इस तरह की घटनाएं अक्सर बिहार से सटे बंगाल से सामने आती रहती हैं, जहां कभी मैदान में बच्चों को खलेते हुए बम मिल जाते है, तो कभी किसी घर में अचानक ही धमाका हो जाता है। बाद में पता चलता है कि, वहां देशी बम रखे हुए थे। इस तरह की घटनाओं से बच्चों की जान मुश्किल में आ जाती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IPS Officer Death: बिहार पुलिस सेवा का चमकता सितारा… पूर्व DIG और Darbhanga DSP रहे परवेज़ अख़्तर का निधन

Bihar IPS Officer Death: जीवन की नश्वरता का एक और कड़वा सच सामने आया...

Darbhanga News: बहेड़ा में तालाब किनारे की खेल में उजड़ा परिवार… डूबने से मासूम की मौत, Child Drowning से मचा हाहाकार

Child Drowning: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका एहसास तब होता है...

CBSE Date Sheet 2026: जानिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश

CBSE Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें