spot_img

Madhubani के झंझारपुर में डीएसपी आवास से महज 200 मीटर की दूरी पर कोसी नहर प्रमंडल के दो अधिकारियों के घर दिन-दहाड़ भीषण चोरी, मगर चुप्पी है…क्यों?

spot_img
- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। आरएस ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी कोसी नहर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के घर सहित दो घरों में बीती सोमवार को दिन दहाड़े भीषण चोरी की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

घटनास्थल झंझारपुर डीएसपी आवास से महज 200 मीटर की दूरी पर अवस्थित है। चोरी की वारदात ने पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। घटना आरएस ओपी थाना के कैथनियां रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थित जल संसाधन विभाग के पश्चिमी कोसी नहर प्रमंडल के कार्यालय कैंपस स्थित कार्यपालक अभियंता अंगेश कुमार और भंडारपाल दिलीप कुमार सिंह के घर घटी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के छात्रों के लिए बड़ा ऐलान! अब ग्रेजुएशन में इंटर्नशिप ज़रूरी, जानें क्या हैं नए नियम

सूत्रों की माने तो कार्यपालक अभियंता के यहां लाखों के कैश और स्वर्णभूषण की चोरी हुई है। वहीं इस बाबत एक्सक्यूटिव इंजीनियर अंगेश कुमार कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। वहीं भंडारपाल दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि उनके घर से तीन लाख रूपए मूल्य के स्वर्णाभूषण की चोरी की बात बताई जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Maharajganj News खौफनाक वारदात: दिवाली पर बिहार के SSB जवान मनजीत ने की खुदकुशी, INDO - NEPAL BORDER ड्यूटी पर खुद को मारी गोली!

हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।घटना के बाबत एसडीपीओ अशोक ने पूछने पर बताया कि अभी तफ्तीश चल रही है।

वहीं डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई थी। वहीं आरएस ओपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि अभी तक पीड़ित दोनों व्यक्तियों की ओर से कोई भी आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन आने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Supreme Court का बड़ा फैसला: अब भी दागी नेता बन सकेंगे मंत्री! कैबिनेट में एंट्री पर रोक नहीं |पढ़िए - 'संवैधानिक नैतिकता' | PIL खारिज

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics | तेजस्वी का ‘डबल इंजन’ सरकार पर दिवाली अटैक! बोले- ‘बिहार में गरीबी का अंधेरा कायम’

Bihar Politics: दीपावली के मौके पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर डबल इंजन सरकार क#BiharPolitics,#TejashwiYadav,#SamratChoudhary

Bihar PM Modi Visit बिहार के लिए बड़ी खबर! 21 नवंबर को PM मोदी देंगे कई तोहफे, बदल जाएगी राज्य की तस्वीर?

Bihar PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इस दौरान कई बड़ी घोषणाएं होंगी और राज्य में करोड़ो#BiharPMVisit,#VaishaliNews,#BiharInvestment

सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा: राजीव गांधी के PM बनने पर क्यों ‘गुस्से और पीड़ा’ से घिर गई थीं? | पढ़िए – कैसी...

Sonia Gandhi: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी के घर की दिवाली की यादें साझा कीं। साथ ही, अपनी नई किताब में राजीव गांधी के PM बनने पर अपनी पीड़ा और गुस्से का खुलासा#SoniaGandhi,#IndiraGandhi,#GandhiFamily

बिहार में पुलिस का नया ‘पावर प्लान’! मोतिहारी, पूर्णिया और सारण में बदलेगा सिस्टम, City SP अब कसेंगे Crime Control

Bihar Police: बिहार के मोतिहारी, पूर्णिया और सारण जिलों में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गृह विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन तीनों जिलों में नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी#BiharPolice,#CitySP,#CrimeControl