back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

गुस्से में युवक ने कुल्हाड़ी से एक पुत्री और तीन पुत्रों समेत चार लोगों को काट डाला, हत्या से सनसनी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सीवान, देशज न्यूज। सीवान में एक शख्स ने अपने ही परिवार के लोगों पर हमला कर दिया. आरोपी शख्स ने धारदार हथियार से काटकर एक पुत्री और तीन पुत्रों समेत चार लोगों की हत्या कर दी। उसकी पत्नी और एक पुत्री गंभीर रूप से घायल है। घटना सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव की है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने सभी को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया. वहीं इस घटना में जख्मी होकर भी जीवित बचे एक पुत्री और पत्नी को गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. एक साथ चार लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

- Advertisement -

आरोपी अवधेश चौधरी ने अपनी पुत्री ज्योति कुमारी, पुत्र अभिषेक कुमार, मुकेश कुमार और भोला कुमार को मौत के घाट उतार दिया। उसकी बेटी अंजलि कुमारी और पत्नी रीता देवी को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है। घटना के आरोपी ने बताया कि वो कहीं बाहर से घूम कर आया था और इसी दौरान उसके मन में कुछ ऐसा हुआ कि उसने कुल्हाड़ी उठा ली।

- Advertisement -

कुल्हाड़ी उठाने के बाद उसने अपने घर परिवार के लोगों को निशाना बनाया और कुल्हाड़ी से ही वार करने लगा. इस घटना में उसने अपने चार बच्चों की हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

आरोपी ने यह भी बताया कि घटना के बाद मैंने सीवान के डीएम और थाना को फोन लगाया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद पुलिस का गश्ती दल अचानक मेरे घर आया और मुझे पकड़ ले गया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है इसका पता नहीं लग सका है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IPS Officer Death: बिहार पुलिस सेवा का चमकता सितारा… पूर्व DIG और Darbhanga DSP रहे परवेज़ अख़्तर का निधन

Bihar IPS Officer Death: जीवन की नश्वरता का एक और कड़वा सच सामने आया...

Darbhanga News: बहेड़ा में तालाब किनारे की खेल में उजड़ा परिवार… डूबने से मासूम की मौत, Child Drowning से मचा हाहाकार

Child Drowning: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका एहसास तब होता है...

CBSE Date Sheet 2026: जानिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश

CBSE Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें