back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Bihar News| Patna News | सुबह-सुबह किराना दुकान पर खड़े युवक को गोलियों से भूना, पीछे से आकर सिर में मार दी गोली

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar News| Patna News | सुबह-सुबह किराना दुकान पर खड़े युवक को गोलियों से भूना जहां इस वक्त की बड़ी खबर पटना से है जहां बुधवार की सुबह बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के बांसघाट काली मंदिर के पास अपराधियों ने बांसघाट काली मंदिर से सटे कॉर्नर पर किराना दुकान के पास खड़े युवक मंदिरी के उदय यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Tejashwi Yadav का मनोज तिवारी पर तीखा तंज, बोले- 'फटा-फट खोल के दिखा...', "हथेली गरम पुलिस नरम.... पढ़िए...कविता, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, BJP पर आक्रमण ...तजेंगे क्रूरता, छल अन्य जन भी?"

Bihar News| Patna News | गोली क्यों मारी, पुलिस कर रही तहकीकात

जानकारी के अनुसार, सुबह उदय बांसघाट काली मंदिर से सटे कॉर्नर पर किराना दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान अपराधियों ने उदय यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे एक गोली उदय के सिर में लगी। तत्काल लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

Bihar News| Patna News | सुबह पौने नौ बजे के करीब

घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली थाना समेत बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। मामले की तहकीकात की जा रही है। उदय के परिजनों ने कुछ लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं, जिसपर हत्या की शक है। डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि आज सुबह पौने नौ बजे के करीब बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के बांस घाट के पास एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई। उदय राय के सिर में पीछे से गोली मारी गई है। इलाज के क्रम में रूबन अस्पताल में उदय की मृत्य हो गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मोबाइल टचस्क्रीन: आपकी उंगलियों का जादू, जानें कैसे करती है काम!

Mobile Touchscreen: स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अभिन्न अंग बन चुका है और इसकी कार्यप्रणाली...

T20 वर्ल्ड कप 2026: ‘अभिषेक शर्मा’ का दमदार ऐलान, डक के बाद भी नहीं बदलेंगे खेलने का तरीका!

Abhishek Sharma: क्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के युवा सनसनी अभिषेक...

सुरभि ज्योति ने बताया कैसा रहा उनका प्रेग्नेंसी का सफर, जून 2026 में होगी नन्हे मेहमान की एंट्री!

Surbhi Jyoti News: टीवी की दुनिया की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से...

नई Renault Duster: 160bhp की पावर के साथ दमदार वापसी, प्री-बुकिंग शुरू!

Renault Duster: अगर आप एक दमदार, स्टाइलिश और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड SUV की तलाश में हैं,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें