बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है जहां बुधवार को बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़ एक युवक जमुई जिला के सिकंदरा बड्डी निवासी योगेन्द्र मोदी के पुत्र पिंटू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के बायपास बाघा ओवरब्रिज के समीप की है। पिंटू भारत माइक्रोफाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर था। वारदात सुबह करीब एनएच 31 पर ग्यारह से साढ़े ग्यारह के बीच है।
बुधवार को करीब आठ बजे कार्यालय बैठक के बाद कलेक्शन के लिए निकला, उसे गाछी टोला में भी ग्रुप से किस्त लेने जाना था। लेकिन वहां जाने से पहले दो-तीन ग्रुप में पैसा कलेक्शन किया तथा बाघा गुमटी बंद रहने के कारण ओवरब्रिज के रास्ते लौट कर आ रहा था, इसी दौरान गोली मारी गई है। कितने राशि की लूट हुई है, इसका खुलासा बाकी है। पढ़िए पूरी खबरा
जानकारी के अनुसार, पिंटू कुमार आज बुधवार कहीं से कलेक्शन करके पहले हर्रख कोठी स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में मीटिंग कर के वह फिर बगबारा जाने के लिए निकले ही थे, तभी एनएच-31 पर चढ़ते ही बाइक सवार दो अपराधियों ने ओवरब्रिज के समीप पहुंचते ही मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने पिंटू को ताबड़तोड़ चार गोली मार दी तथा मोटरसाइकिल एवं बैग लेकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने उसे ई-रिक्शा पर लादकर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
गोली चलते ही सुभाष चौक के समीप कुछ देर तक अफरा तफरी का माहौल हो गया। सड़क पर तुरंत जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना नगर थाना को दी। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है।
दिनदहाड़े हुई इस हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। सदर डीएसपी अमित कुमार एवं नगर थाना की टीम मामले की छानबीन कर रही है। आसपास के इलाकों में वाहन जांच भी तेज कर दिया गया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कितने राशि की लूट हुई है। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया है।