back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

बैंक मैनेजर से भीषण लूट, हथियारबंद अपराधियों ने पचास हजार कैश, मोबाइल, बाइक समेत बैंक की चाभी लेकर फरार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा से बड़ी खबर है आरबीएल बैंक के मैनेजर राहुल कुमार सिन्हा से बड़ी लूट की वारदात हुई है। इससे पहले भी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर से 12.27 लाख की लूट हुई थी जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया था। सारण जिले के मढ़ौरा में अपराधियों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर और उनके सहयोगी को पिस्टल दिखाकर 12 लाख 27 हजार रुपये लूट लिए थे। पढ़िए आज क्या हुआ…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  AI in Education: आंध्र प्रदेश में शिक्षा क्रांति, 7 अहम समझौतों पर सिग्नेचर, पढ़िए IBM, UNICC, NIELIT, IIT Madras, भारतजेन और वाइजर...अब एल्गोरिदम और कोड ज्ञान

जानकारी के अनुसार, छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर मुकरेरा के समीप बाइक सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने आरबीएल बैंक के मैनेजर राहुल कुमार सिन्हा से बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि राहुल एकमा आरबीएल फींसर्व के मैनेजर हैं। दरअसल राहुल अपने ब्रांच से कार्य खत्म कर छपरा के लिए लौट रहे थे। इसी बीच मुकरेरा वीआईपी चिमनी के समीप रात्रि साढ़े 8 बजे चार हथियार बंद अपराधियों ने उन्हें रोक कर कलेक्शन किया हुआ पचास हजार नकद रुपए, अंगूठी, चैन, होंडा मोटरसाइकिल, मोबाइल तथा बैंक की चाभी छीन लिए और कोपा के तरफ फरार हो गए। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

JPSC Civil Services Exam: अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, उम्र सीमा में 4 साल की छूट

JPSC Civil Services Exam: झारखंड में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों...

Royal Enfield 350: अब सिर्फ स्टाइल नहीं, रोजमर्रा की जरूरत भी!

Royal Enfield 350: भारतीय युवाओं के बीच रॉयल एनफील्ड बाइक्स का क्रेज किसी से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें