बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर गुरुवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में जाते समय लड़खड़ाकर गिर पड़े। साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उठाया। इसके बाद कार्यक्रम में हड़कंप मच गया।
राजभवन वैसे भी अभी हॉट बना हुआ है। राजभवन में एक दिन पहले अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंच गए थे। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की थी। सीएम के जाने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी पहुंचे थे। इससे यह खबरों के केंद्र में था ही। इधर, राज्यपाल के साथ आज यह हादसा हो गया। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, पटना में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस दौरान कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के स्वागत के लिए बिछाए मैट पर उनका पैर फिसल गया।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर आज पूर्व मंत्री मुंगेरीलाल की पुण्यतिथि में शामिल होने के लिए श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत उनके मंत्रिमंडल के कई मंत्री भी शामिल हुए थे। मगर, यहां राज्यपाल के साथ एक हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार, श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में राज्यपाल के स्वागत में रेड कार्पेट बिछाया गया था। ये कार्पेट गिला था। इससे उनका पैर फिसल गया। इससे वो लड़खड़ाकर गिर पड़े। ऐसे में उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सहारा देकर उठाया। हालांकि, बताया जा रहा है कि राज्यपाल को कोई गंभीर चोट नहीं आई। उन्होंने कार्यक्रम में मुंगेरीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
जानकारी के अनुसार, राज्यपाल पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में पूर्व मंत्री मुंगेरीलाल की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। राज्यपाल को मुंगेरीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना था। उसके ठीक पीछे पटना डीएम डॉ.चंद्रशेखर थे। वह हॉल की तरफ बढ़े। बारिश की वजह से मैट भींगा था।
मैट पर चलते समय उनका पैर फिसल गया। वह लड़खड़ा गए और गिर पड़े। इसके बाद कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। राज्यपाल के सुरक्षाकर्मी हरकत में आ गए। उन्हें दौड़कर उठाया।
मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, आयुक्त पटना प्रमंडल कुमार रवि, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्वतंत्रता सेनानी मुंगेरीलाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।