spot_img

Bihar News | Gopalganj News | लड़की की शादी के दौरान Acid Attack, पीट-पीटकर एक की हत्या…बज रही थी शहनाई, मामूली विवाद में बड़ा खूनी फसाद

spot_img
- Advertisement -
Bihar News | Gopalganj News | लड़की की शादी के दौरान Acid Attack का खेल खेला गया। इतना ही नहीं, पीट-पीटकर एक की हत्या कर दी गई जहां…बज रही थी शहनाई वहीं पर मामूली विवाद में बड़ा खूनी फसाद हुआ है जहां लड़की की शादी में एसिड अटैक के साथ पीट पीटकर हत्या से सनसनी है।

Bihar News | Gopalganj News | लड़की की शादी देखते ही देखते जंग में तब्दील

जानकारी के अनुसार, लड़की की शादी देखते ही देखते जंग में तब्दील हो गया। गाड़ी खड़ी करने के विवाद में एक शख्स की हत्या कर दी गई। वहीं दो लोगों पर एसिड अटैक किया गया। एसिड अटैक से दो युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घटना हथुआ थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

Bihar News | Gopalganj News | बीती रात बारात में आई एक गाड़ी को खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में खूनी विवाद

जानकारी के अनुसार, हथुआ प्रखंड के मछागर जगदीश गांव में बीती रात बारात में आई एक गाड़ी को खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि इस दौरान एक शख्स गांव के ही 50 वर्षीय कप्तान साह की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। इसमें कई लोग पूर्व से साजिशन शामिल बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -

Bihar News | Gopalganj News | एसिड अटैक से दो झुलसे

जानकारी के अनुसार, जैसे ही गांव के किशनदेव साह के घर बेटी की बारात आई। उसी दौरान गांव के एक पक्ष के कप्तान साह ने अपने दरवाजे पर गाड़ी लगाने से रोक दिया। इसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। बस इसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि  कप्तान साह के पक्ष के लोगों ने किशनदेव साह के लोगों पर तेजाब फेंक दिया। एसिड अटैक से शादी में आए रितेश पुरी और मनीष पुरी नामक दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके बाद हंगामा और भी बढ़ गया। इस घटना में दोनों ओर से जमकर लात घूंसे चले।

- Advertisement -

Bihar News | Gopalganj News | तेजाब फेंके जाने से जख्मियों के परिजनों का गुस्सा भड़क गया

जानकारी के अनुसार, तेजाब फेंके जाने से जख्मियों के परिजनों का गुस्सा भड़क गया। बदला लेने की नीयत से दूसरे पक्ष के लोगों ने कप्तान साह को पकड़ लिया और पीट पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Bihar News | Gopalganj News | दोनों पक्ष के लोगों मे जमकर लात-घूंसे चले

जानकारी के अनुसार, गांव के किशनदेव साह के घर बेटी की बारात आई थी। बाराती में आए एक शख्स ने गांव के कप्तान साह के दरवाजे पर गाड़ी खड़ी कर दी, जिसका विरोध कप्तान साह के परिजनों ने किया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने लगा। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों मे जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने कप्तान साह को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए, लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां उनकी मौत हो गई।

Bihar News | Gopalganj News | पूरा शहर छावनी में

सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज नहीं किया गया है। पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील कर हो गया है। वहीं पुलिस शक के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार कर चुकी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Baby death after vaccination: दरभंगा में टीकाकरण के बाद बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश

Baby death after vaccination: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने...

Bihar Police Election में धांधली: दरभंगा में अध्यक्ष प्रत्याशी ने दोबारा चुनाव की मांग की

Bihar Police Election: दरभंगा से एक खबर सामने आई है, जिसने बिहार पुलिस महकमे...

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, ओवरलोड टेंपो पलटने से युवती की मौत, पिता गंभीर

Darbhanga News: दरभंगा के सिंहवाड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको चौंका दिया...

गंगा संरक्षण: भागलपुर में गंगा समग्र का विस्तार, जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प

गंगा संरक्षण: भागलपुर की पावन धरती पर अब मां गंगा की अविरलता और निर्मलता...