spot_img

Bihar News| Begusarai News| Advocate Murder| कोर्ट जाने को तैयार बैठे वकील की दिन-दहाड़ हत्या, कुल्हाड़ी से सर किया कलम

spot_img
- Advertisement -

Bihar News| Begusarai News| Advocate Murder| कोर्ट जाने को तैयार बैठे वकील की दिन-दहाड़ हत्या कर दी गई। बेटे के सामने अपराधियों ने कुल्हाड़ी से सर  कलम कर दिया। इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से है। जहां, अपराधियों ने वकील पचास साल के निरंजन कुमार महतो की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्या की वजह रंगदारी बताई जा रही है। वकील निरंजन से अपराधियों ने रंगदारी मांगी थी जो नहीं मिली। नतीजा, कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई।

- Advertisement -

Bihar News| Begusarai Advocate Murder News| कोर्ट जाने के लिए दरवाजा पर बैठे थे, पहुंच गए हत्यारे

वारदात बलिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर डीह गांव की है। हत्या को अंजाम उस दौरान दिया गया जब वकील निरंजन कोर्ट जाने के लिए तैयार हो रहे थे। इसी दौरान वह दरवाजा पर बैठे थे। उनके बेटे अविनाश कुमार के सामने ही अपराधियों ने पहले ईंट और कुल्हाड़ी से हमला किया। फिर कुल्हाड़ी से सर काट दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में 2027 की छुट्टियों का ऐलान: राज्यकर्मियों को मिलेगी मनपसंद छुट्टी चुनने की आजादी!

Bihar News| Begusarai Advocate Murder News| बेटे के सामने बाप का मर्डर, दो ने पकड़ा, दो ने काटा

जानकारी के अनुसार, वकील अपनी जमीन बेची थी। इसको लेकर पड़ोसी दबंग मनोज महतो उनसे बतौर रंगदारी दो लाख रुपए मांग कर रहे थे। बेटे अविनाश कुमार ने बताया कि मनोज महतो, निवेश महतो समेत तीन-चार लोग आज भी आए। दो लाख रंगदारी देने को कहा, जिस पर मेरे पापा ने कहा कि वह अभी बलिया कोर्ट में काम करने जा रहे हैं। वहां से लौट कर बात करेंगे। इसी बीच दो लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  छठ-दीपावली पर बिहार को मिली सबसे बड़ी सौगात! 16 अक्टूबर से दौड़ेगी नई दिल्ली-पटना वंदे भारत

Bihar News| Begusarai Advocate Murder News| ऑन द स्पॉट डेथ, बलिया थानाध्यक्ष ने बताया

एक ने ईंट और दूसरे ने कुल्हाड़ी चला दिया। इसी में घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर बलिया थाना की पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बलिया थानाध्यक्ष राम कुमार सिंह ने बताया कि दो पड़ोसियों के बीच विवाद में हत्या की गई है। रंगदारी के सवाल पर पुलिस ने कहा कि उसकी भी जांच की जा रही है। इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश है। बदमाशों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के लिए बड़ी खबर! सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि मामले में ट्रायल पर लगाई रोक, जानिए क्या हुआ

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में शराब माफिया का नया पैंतरा फेल! ट्रक के तहखाने में छिपाई 1100 लीटर से ज्यादा दारू पकड़ी गई

Darbhanga Liquor Seizure: दरभंगा में शराब माफियाओं ने निर्माणाधीन आमस सिक्स लेन रोड को नया 'सेफ जोन' बना लिया था, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। एक ट्रक से 1171 लीटर विदेश #DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#CrimeNews

रणजी ट्रॉफी में बिहार की शर्मनाक हार, यूपी ने पारी और 267 रन से रौंदा!

Bihar Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप मुकाबले में बिहार की टीम को उत्तर प्रदेश ने पारी और 267 रनों से करारी शिकस्त दी। राजगीर में हुए मैच में बिहार की बल्लेबाजी दोन #BiharRanjiTrophy,#RajgirCricket,#BiharCricket

बिहार के अस्पतालों में अब मिलेगी बेहतर सुविधा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्या होगा फायदा

Bihar Health Facilities: बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं की तस्वीर बदलने वाली है। 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत 12,067 योजनाओं को मंजूरी मिली है, जिसमें 70.55 करोड़ रुपये का बजट #BiharHealth,#SevaSankalp,#BiharNews

मनरेगा में 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पंचायत रोजगार सेवक! शेखपुरा में निगरानी का बड़ा एक्शन

Bihar Vigilance: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। शेखपुरा जिले में मनरेगा के तहत काम के बदले 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक प्रफुल्ल कुमार को #BiharVigilance,#SheikhpuraNews,#CorruptionCrackdown