back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 5, 2026
spot_img

मुजफ्फरपुर के गायघाट में नए थानेदार अजय पासवान ने संभाला कार्यभार, कहा-चोरी की घटनाओं पर लगाम प्राथमिकता

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

दीपक कुमार, देशज टाइम्स गायघाट। गायघाट में अपराध पर लगाम व अपराधियों की गिरफ्तारी करना पहली प्राथमिकता होगी। गायघाट के लोगों को शांति व्यवस्था प्रदान करना व अमन चैन कायम करने को लेकर हर संभव प्रयास किया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को अपनी शिकायत लेकर आने पर उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समाधान किया जाएगा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

उक्त बातें मंगलवार को गायघाट थाना का प्रभार लेने के बाद थाना प्रभारी अजय पासवान ने देशज टाइम्स से कही। वे इससे पूर्व मनियारी एवं अहियापुर में रह चुके हैं। वे पूर्व में थानेदार के रूप में भी अपने दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। बातचीत के क्रम में कहा कि ठंड को लेकर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा और चोर गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के सरगना समेत सदस्यों को दबोचने की कोशिश की जाएगी।

- Advertisement -

 

इसके अलावा लगातार पेट्रोलिग अभियान व वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा ताकि अपराध पर पूरी तरह से अंकुश लग सके। इससे पहले उनके गायघाट थानेदार के रूप में योगदान देने के बाद थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात पुलिस पदाधिकारियों के साथ नए थानेदार ने बैठक कर उनका परिचय प्राप्त किया तथा कई बिदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक जानकारी भी ली।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ChatGPT अब और स्मार्ट: GPT-5.3 Instant के साथ हुई नई शुरुआत

ChatGPT: OpenAI ने अपने प्रमुख उत्पाद ChatGPT को एक महत्वपूर्ण अपडेट दिया है, जिसमें...

5 मार्च 2026, गुरुवार का Aaj Ka Panchang: जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति

Aaj Ka Panchang: वैदिक ज्योतिष और सनातन धर्म की गहरी परंपराओं में पंचांग का...

Patna News: बिहार में सियासी हलचल तेज, अमित शाह के दौरे से राज्यसभा चुनाव और सरकार गठन पर मंथन

बिहार की सियासी रणभूमि में एक बार फिर दिल्ली से आए सूरमा ने हलचल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें