spot_img

Bihar News| Araria News| Muzaffarpur News| चुनाव ड्यूटी कराने Araria आए एक और Muzaffarpur के जवान की मौत

spot_img
- Advertisement -

Bihar News| Araria News| Muzaffarpur News| अररिया लोकसभा चुनाव कराने आए मुजफ्फरपुर के एक और जवान की मौत हो गई है। रौशन कुमार मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले थे। वहीं पदस्थापित थे। होमगार्ड जवान रौशन कुमार किशनगंज में चुनाव कराने के बाद अररिया चुनावी ड्यूटी पर आए थे। जहां, सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Bihar News| Muzaffarpur News| Araria News| अजीब इत्तेफाक, अब तक किशनगंज से अररिया चुनाव कराने आए रौशन कुमार समेत दो जवानों की मौत

जानकारी के अनुसार, अजीब इत्तेफाक है। अब तक किशनगंज से अररिया चुनाव कराने आए रौशन कुमार को मिलाकर कुल तीन होमगार्ड के जवानों की मौत हो चुकी है। इसमें, होमगार्ड जवान सुधीर कुमार सिंह जो मुजफ्फरपुर में पदस्थापित थे। वह, सरैया थाना क्षेत्र के पुलवारा गांव के रहने वाले थे। होमगार्ड जवान सुधीर कुमार सिंह किशनगंज में चुनाव कराने के बाद अररिया चुनावी ड्यूटी पर आए थे। जहां, हार्ट अटैक से उनकी मौत दो दिनों पहले हो गई। इससे पहले होमगार्ड सुधीर किशनगंज में दूसरे चरण का चुनाव कराने गए थे। वहीं से वह लौटे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Araria news पटाखे की चिंगारी से मची तबाही: अररिया में झुलसी 3 साल की मासूम, भारी नुकसान

Bihar News| Muzaffarpur News| Araria News| किशनगंज में चुनावी ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवान रामजी प्रसाद की भी हो चुकी है मौत

इसके अलावे, इससे पहले भी गुरुवार, 25 अप्रैल को किशनगंज में चुनावी ड्यूटी में तैनात एक होमगार्ड जवान प्रभूबिघा नालंदा के रहने वाले रामजी प्रसाद की मौत भी हार्ट अटैक से हो चुकी है। उनकी भी चुनावी ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ी। वह भी किशनगंज चुनाव कराने आए थे, जहां उनकी मौत हो गई। रामजी प्रसाद नालंदा गृह रक्षक वाहिनी के गृह रक्षक थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अररिया में खूनी संघर्ष: जमीन विवाद के बाद घर में आगजनी और लूटपाट, कई घायल

Bihar News| Muzaffarpur News| Araria News| सड़क हादसे में मौत

ताजा मामला,अररिया के कुर्साकांटा प्रखंड के रहटमीना पंचायत सरकार भवन में रह रहे होमगार्ड जवान रौशन कुमार का है जिनका आज सड़क हादसे में मौत हो गई है।सड़क हादसे में जख्मी होने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  Araria News: छठ से पहले सूखी नहरों में पानी भरने का जुगाड़, सीमा पर हाई अलर्ट

Bihar News| Muzaffarpur News| Araria News| मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले थे जवान रौशन कुमार

मृतक होमगार्ड का जवान रौशन कुमार मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले थे। दूसरे चरण में किशनगंज में चुनाव संपन्न कराने के बाद अररिया आए थे। यहां होने वाले तीसरे चरण के मतदान उनपर सुरक्षा की जबावदेही थी। मृत होमगार्ड जवान सैन्य संख्या 233244 मुजफ्फरपुर जिले में पदस्थापित थे।

Bihar News| Muzaffarpur News| Araria News| पार्थिक शरीर को पुलिस लाइन लाया गया

होमगार्ड के जवान के मौत के बाद उनके पार्थिक शरीर को पुलिस लाइन लाया गया। जहां होमगार्ड के समादेष्टा ममता कुमारी सहित जवानों और अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। समादेष्टा ममता कुमारी ने मामले की जानकारी लेते हुए अंतिम संस्कार के लिए तत्काल पंद्रह हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।जिला प्रशासन ने मृतक के परिजन को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

छठ से पहले तेघड़ा के गंगा घाटों पर दलदल और कीचड़! बदहाल रास्तों पर स्नान को मजबूर श्रद्धालु

Teghra News: बेगूसराय के तेघड़ा में छठ और कार्तिक स्नान से पहले गंगा घाटों पर कीचड़ और गहरे गड्ढे हैं। प्रशासनिक निरीक्षण के बावजूद सफाई शुरू न होने से श्रद्धालुओं में नाराजगी है।

बिहार के इन 3 दोस्तों ने ठुकराई विदेश की नौकरी, केले के कचरे से खड़ा कर दिया तगड़ा बिजनेस

Bihar startup success story: बिहार के तीन दोस्तों ने विदेश की नौकरी ठुकराकर केले के कचरे से तरुवर एग्रो स्टार्टअप शुरू किया और 20 लाख के निवेश से 2.5 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी।

सारण के इंजीनियर की रहस्यमयी मौत: बरेली में नदी से मिला शव, कंपनी पर लगे गंभीर आरोप

Saran engineer death: सारण जिले के युवा इंजीनियर राहुल कुमार का शव बरेली की रामगंगा नदी में मिलने से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने कंपनी अधिकारियों पर काम के भारी दबाव का आरोप लगाया है।

Bihar water metro गंगा में उतरी वाटर मेट्रो! पटना वासियों को मिला नया सफर का तोहफा | CM Samrat ने किया लॉन्च

Bihar water metro: पटना में गंगा नदी पर वाटर मेट्रो सेवा की शुरुआत हो गई है। सीएम सम्राट चौधरी ने दीघा से कंगन घाट के लिए कैटामरान वेसल को हरी झंडी दिखाई।