spot_img

Araria Crime News: दबंगों का जमीन विवाद में बवाल, वृद्ध की गला रेतकर निर्मम हत्या, घर फूंका, सनसनी

अररिया में महादलित परिवार पर दबंगों का कहर, जमीन विवाद में वृद्ध की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पूरे परिवार को डराने के लिए घर में आग भी लगाई। इस खौफनाक वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

spot_img
- Advertisement -

Araria Crime News: बिहार के अररिया जिले से कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां रानीगंज थाना क्षेत्र के खरसायी पंचायत अंतर्गत भिट्ठा गांव में पहले से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने एक महादलित परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया। दबंगों ने न सिर्फ 65 वर्षीय एक वृद्ध की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी, बल्कि पूरे इलाके में दहशत फैलाने की नीयत से पीड़ित परिवार के घर को आग के हवाले भी कर दिया। इस जघन्य हत्याकांड के बाद से पूरे क्षेत्र में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

क्या हुआ था उस खौफनाक रात?

मृतक वृद्ध की पहचान रानीगंज नगर पंचायत के बघूवा टोला निवासी स्वर्गीय मंगल ऋषि के 65 वर्षीय पुत्र बद्री ऋषिदेव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक की पुतोहू ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार के दिन खेत में बांस काटने को लेकर कुछ स्थानीय दबंगों के साथ उनका विवाद और तीखी कहासुनी हुई थी। उस समय वे लोग देख लेने की धमकी देते हुए वहां से चले गए थे।

- Advertisement -

इसके बाद शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे अचानक 10 से 12 की संख्या में दबंग हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार लिए बाइकों पर सवार होकर आए और अचानक पूरे परिवार पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने सबसे पहले आंगन में मचान पर सो रहे बद्री ऋषिदेव को दबोच लिया और धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया। पकड़े जाने के डर से और गांव में दहशत कायम करने के लिए हमलावरों ने महादलित परिवार के घर में आग लगा दी। घर से आग की लपटें उठती देख और शोर-शराबा होने पर भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुटे और किसी तरह आग पर काबू पाया।

ग्रामीणों की मदद से अधमरी हालत में तड़प रहे बद्री ऋषिदेव को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पूर्णिया रेफर कर दिया। जख्म गहरा होने के कारण पूर्णिया में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Araria Crime News: पुलिस की कार्रवाई और जांच तेज

घटना की सूचना मिलते ही शनिवार की सुबह अररिया सदर एसडीओ और एसडीपीओ सुशील कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस हर एंगल से पड़ताल कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा। इस वारदात ने एक बार फिर भूमि विवादों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar NSS News: छात्रों के लिए बड़ी खबर! Darbhanga LNMU समेत बिहार में अब NSS कोर्स से संवरेगा भविष्य, कुलाधिपति की मुहर

बिहार के कुलाधिपति ने सभी पारंपरिक विश्वविद्यालयों के लिए नए एनएसएस सिलेबस को मंजूरी दे दी है। यह पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप होगा।#BiharNSS,#NSSBihar,#UniversityNews

Saran Rail Accident News: छपरा में बड़ा हादसा टला! DMU ट्रेन ने मारी बस को टक्कर, यात्रियों की बची जान, मची सनसनी

Saran Rail Accident News: बिहार के छपरा में एक बड़ा रेल हादसा टल गया जब DMU ट्रेन ने एक बस को टक्कर मार दी। यात्रियों के पहले ही उतर जाने से जानमाल का नुकसान नह#SaranRailAccident,#BiharNews,#TrainCollision

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या: क्या लूटपाट थी वजह? परिवार सदमे में

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक निराला यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। परिजनों को रात 3 बजे मौत की खबर मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच#BhagalpurCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Bhagalpur Bridge News: खुशखबरी! भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर फिर दौड़ी रफ्तार, बेली ब्रिज ने दिलाई राहत

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज के उद्घाटन के बाद आवागमन बहाल हो गया है। एक महीने से बंद इस पुल के खुलने से लाखों लोगों को राहत मिली है, जिससे व्यापारBhagalpurNews,VikramshilaSetu,BiharNews