
Araria News: बिहार में शराबबंदी की हवा निकालने वालों पर पुलिस का चाबुक लगातार चल रहा है। तस्कर नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं, लेकिन सिकटी पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेरते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिले के सिकटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल सवार को दबोच लिया। जब बाइक की तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई। बाइक से 33.900 लीटर नेपाली देशी शराब की खेप बरामद हुई है। पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Araria News: कुआंपोखर गांव में पुलिस ने बिछाया जाल
जानकारी के अनुसार, सिकटी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के कुआंपोखर गांव के वार्ड संख्या-13 से शराब की एक खेप गुजरने वाली है। इसी सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की। तभी मोटरसाइकिल संख्या BR 38 W 8031 आते हुए दिखी। पुलिस ने जब बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो वह भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उसकी एक न चली। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
पकड़े गए आरोपी की पहचान सिकटी थाना क्षेत्र के ही वरूदा वार्ड संख्या-01 निवासी प्रकाश सरदार के बेटे अजित सरदार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी क्षेत्र में शराब तस्करी को अंजाम दे रहा था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
न्यायालय में भेजा गया आरोपी
सिकटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अजित सरदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जब्त की गई शराब और मोटरसाइकिल को लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस ने बताया कि आरोपी को आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने हेतु माननीय न्यायालय में उपस्थापित किया जा रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि इस गिरोह के सरगना तक पहुंचा जा सके। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।







