



अवेश आलम अररिया। Domestic Violence: जिस घर में एक महिला सात जन्मों के सपने लेकर आती है, वही घर अगर उसकी कब्रगाह बन जाए तो इंसानियत शर्मसार हो जाती है। अररिया के पलासी से एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला को उसके ही पति और ससुर ने मिलकर मौत के घाट उतारने की कोशिश की।
Domestic Violence की शिकार प्रमीणा की दर्दनाक दास्तां
मामला पलासी प्रखंड के पकड़ी पंचायत स्थित बेलवारी गांव का है। यहां की रहने वाली बीबी प्रमीणा को उसके पति मोहम्मद रागिब और ससुर मोहम्मद शमीम ने मिलकर पहले तो हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से उसे तब तक बेरहमी से पीटा गया, जब तक वह अधमरी नहीं हो गई। यह पूरी घटना 6 जनवरी की बताई जा रही है, लेकिन पीड़िता आज भी समुचित इलाज के लिए संघर्ष कर रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इस तरह की महिला उत्पीड़न की घटनाएं समाज के लिए एक कलंक हैं।

पीड़िता प्रमीणा की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी बेहद कमजोर है। उसके पिता का देहांत पहले ही हो चुका है और उसकी मां नबीना चलने-फिरने में भी असमर्थ हैं। हमलावरों की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने प्रमीणा को गंभीर रूप से घायल करने के बाद उसका इलाज कराना तक जरूरी नहीं समझा। उसकी आर्थिक हालत इतनी खराब है कि वह खुद से मुकदमा लड़ने की स्थिति में भी नहीं है।
पुलिस की कार्रवाई में ससुर गिरफ्तार, पति फरार
मामले की जानकारी मिलने पर पलासी थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने तत्काल कार्रवाई की। तमाम दबावों के बावजूद उन्होंने प्राथमिकी संख्या 15/26 दर्ज कर आरोपी ससुर मोहम्मद शमीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, मुख्य आरोपी पति मोहम्मद रागिब अभी भी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस को पूरी उम्मीद है कि वह भी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।
सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने प्रमीणा को जान से मारने की पूरी योजना बना ली थी। जब पुलिस आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर थाने ले जा रही थी, तब उसे छुड़ाने के लिए कई तरह के दबाव बनाने की भी कोशिश की गई। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/। फिलहाल, पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे न्याय का इंतजार है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। कानून इस मामले में अपना काम कर रहा है और उम्मीद है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।



You must be logged in to post a comment.