back to top
15 जुलाई, 2024
spot_img

सरकारी योजना में 10% का Addiction, भ्रष्टाचार का खुला खेल फर्रुखाबादी – BDO और लेखापाल ₹1.5 लाख कैश लेते गिरफ्तार

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
spot_img
Advertisement
Advertisement

सरकारी योजना में 10% कमीशन का चस्का हर अधिकारियों को है। जो पकड़े गए वो घूसखोर बाकी सब मस्तखोर। मगर, भ्रष्टाचार का खुला फरूखावादी गेम चल रहा है। इसका बड़ा खुलासा – BDO और लेखापाल ₹1.5 लाख कैश लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए हैं। मामला, रानीगंज के BDO और लेखापाल का है। ₹1.5 लाख रिश्वत लेते निगरानी की टीम की बड़ी कार्रवाई सामने है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई

पटना/रानीगंज, देशज टाइम्ससरकारी योजना में 10% कमीशन की मांग पर हुई कार्रवाई, BDO रितम कुमार और लेखापाल आदित्य प्रियदर्शी पकड़े गए। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पटना की निगरानी टीम ने रानीगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) रितम कुमार और लेखापाल आदित्य प्रियदर्शी को मंगलवार देर रात ₹1.5 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

10% कमीशन के तौर पर मांगी गई थी रिश्वत

निगरानी विभाग के डीएसपी चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि यह रिश्वत ₹15 लाख की एक सरकारी योजना में 10 प्रतिशत कमीशन के रूप में मांगी गई थी।
सूचना मिलने के बाद दस सदस्यीय टीम गठित की गई, जिसने BDO के आवास पर छापा मारकर यह कार्रवाई की।

सूचना देने वाले कौन थे?

इस घोटाले की जानकारी रानीगंज के उप प्रमुख कलानंद सिंह और उनके सहयोगी शम्भू यादव ने निगरानी विभाग को दी थी। उन्होंने बताया कि बिना ₹1.5 लाख दिए सरकारी योजना की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही थी। इस आधार पर निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और रंगे हाथ पकड़ लिया

गिरफ्तारी से सरकारी महकमे में हड़कंप

इस गिरफ्तारी के बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। इससे यह साफ हो गया है कि निगरानी विभाग भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसने में पूरी तरह से एक्टिव है।
BDO और लेखापाल दोनों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी गई है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के Kusheshwarsthan में धर्मशाला की रेलिंग गिरी, 3 जख्मी, Ambulance को धक्का मार… 2 DMCH रेफर

शिवगंगा घाट पर टूटी रेलिंग, 3 घायल! गनीमत रही कि हादसा भीड़ में नहीं...

Darbhanga में 30 साल पुराने Ram Kripal Choudhary Murder Case में Darbhanga Court सख्त, दिया अंतिम मौका –अब चूके तो फंसे

“30 साल पुराना हत्याकांड, अब कोर्ट ने दी अंतिम चेतावनी” “दरभंगा में 1994 में...

Darbhanga News | भरवाड़ा में पानी के नाम पर लाठी-डंडों से हमला! पत्थरबाज़ी, असलहे के साथ हंगामा, मारपीट

मस्जिद में पानी के लिए पहुंचे तो लाठी-डंडों से हुआ हमला! भरवाड़ा में मचा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें