

मुख्य बातें : सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पहुंचे अरेर के एसएचओ व पुलिस कर्मी को बनाया गया बंधक, एसएचओ के बयान पर 12 नामजद और 25 अज्ञात महिला पुरुष के खिलाफ प्राथमिकी, तीन गिरफ्तार, एसएचओ व पुलिस कर्मियों के साथ गालीगलौज, मारपीट व निजी मोबाइल छीनने का आरोप, देशज टाइम्स तस्वीर: बंधक से मुक्त होने के बाद अरेर थाना में जानकारी देते एसएचओ व अन्य पुलिस कर्मी, देशज टाइम्स तस्वीर: मामले में गिरफ्तार तुलसी कुमारी, संगम कुमारी और ललिता देवी
Madhubani News | Benipatti News | पुलिस अधिकारियों के साथ बदसलूकी, थानाध्यक्ष के निजी मोबाइल भी छीने
बेनीपट्टी के अरेर थाना क्षेत्र के ढ़ंगा पश्चिम में मारपीट की सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पहुंचे एसएचओ, पुलिस कर्मी को बंधक बनाकर उन सभी के साथ बदसलूकी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है़। इतना ही नही आरोपितों की ओर से थानाध्यक्ष का निजी मोबाइल भी छीन लिया गया था।
Madhubani News | Benipatti News | अरेर थाना में 12 नामजद व 25 अज्ञात महिला-पुरुषों पर एफआईआर
उक्त मामले में रहिका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान एसएचओ की ओर से दिये गए स्वलिखित बयान के आधार पर अरेर थाना में 12 नामजद व 25 अज्ञात महिला
पुरुष के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है़। जिसमें पुलिस बल पर हमला, बंधक बनाने, गालीगलौज व बदसलूकी करने, धमकी देने एवं कार्यों में बाधा डालने सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं।
Madhubani News | Benipatti News | एसएचओ नेहा निधि सरकारी वाहन से निकली थीं…
अरेर एसएचओ के स्वलिखित बयान के अनुसार एसएचओ नेहा निधि दलबल के साथ 20 फरवरी को समय 5:10 बजे संध्या गस्ती एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु थाना से सरकारी वाहन से निकली थीं। 8 बजे संध्या लोहा में संध्या गश्ती के दौरान उन्हें सरकारी मोबाइल पर मोबाइल नं० 8920849132 से ढ़ंगा पश्चिम के पशुपति नाथ मिश्र की पुत्री रोजी कुमारी का फोन आया।
Madhubani News | Benipatti News | कुछ अ– सामाजिक तत्त्व उसके घर में घुसकर उसके मां-बहन के
रोजी रोते हुए सूचना दी कि कुछ असामाजिक तत्त्व उसके घर में घुसकर उसके एवं उसके मां-बहन के साथ मारपीट एवं बदसुलूकी कर रहे हैं। जहां आसूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु एसएचओ दलबल के साथ लोहा से निकल 8:20 बजे ढंगा पश्चिम स्थित रोजी कुमारी के घर के नजदीक पहुंची तो देखा कि
Madhubani News | Benipatti News | ये सब हैं, जो कर रहे थे मारपीट
(1) गुलाब ठाकुर उम्र 23 वर्ष, (2) लाल बाबु ठाकुर उम्र 25 वर्ष, (3) जय प्रकाश ठाकुर उर्फ कारी ठाकुर उम्र 30 वर्ष, (4) शैलेन्द्र ठाकर उर्फ ओम प्रकाश ठाकुर उम्र 35 वर्ष सभी पे० बिकाऊ ठाकुर, (5) बिकाऊ ठाकुर उम्र 55 वर्ष पे० स्व० शुदेश्वर ठाकुर, (6) निर्मला देवी उम्र 50 वर्ष पति बिकाऊ ठाकुर, (7) विनीत ठाकुर उम्र 18 वर्ष पिता शैलेन्द्र ठाकुर उर्फ प्रकाश ठाकुर, (8) भगवान जी यादव उम्र 20 वर्ष पे० उपेन्द्र यादव,
(9) रविन साह उम्र 21 वर्ष पे० मनोज साह, (10) सुजीत ठाकुर उम्र 21 वर्ष पे० लीला ठाकुर सभी सा० ढंगा पश्चिम, (11) राहुल कामत उम्र 22 वर्ष तथा (12) मनीता कामत उम्र 18 वर्ष दोनों पे० बिमनेश कामत सा० ढंगा पूर्व एवं अन्य अज्ञात महिला पुरुष मिलकर रोजी कुमारी एवं उसकी माँ-बहन के साथ काफी बुरी तरह से मारपीट कर रहे थे।
Madhubani News | Benipatti News | मनाने की हुई कोशिश लेकिन सभी हो गए हमलावर, बना लिया बंधक
एसएचओ ने दलबल के साथ मारपीट कर रहे महिला पुरुष को समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं हुए। ऊपर से उत्तेजित होकर पुलिस बल पर ही हमला कर दिया एवं एसएचओ सहित दलबल को बंधक बना लिया।
साथ ही मारपीट, गाली गलौज, धमकी एवं बदसुलूकी करने लगे। साथ ही उक्त लोगों के द्वारा एसएचओ का निजी मोबाइल एवं शस्त्र भी छीन लिया गया तथा पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
Madhubani News | Benipatti News | एसएचओ ने वरीय अधिकारियों को तत्काल बताया
एसएचओ ने सरकारी मोबाइल से इस संबंध में वरीय अधिकारियों को सूचित किया गया। तब जाकर अन्य थानों की पुलिस टीम पहुंची और एसएचओ सहित दलबल को बंधन से मुक्त कराया। साथ ही सशस्त बल पुलिस वाहन से इलाज हेतु सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,रहिका ले जाया गया।
Madhubani News | Benipatti News | एसएचओ नेहा निधि ने बताया कि
इधर,थाना पुलिस ने उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए कांड के तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है़। एसएचओ नेहा निधि ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है़। बांकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है़। किसी को भी बख्शा नही जायेगा।


