spot_img

शाहरुख के बेटे आर्यन ड्रग्स केस के तार जुड़ा मोतिहारी से, मुंबई से NCB की टीम पहुंची बिहार, आज होगी मोतिहारी जेल में बंद मुंबई के दो तस्करों को रिमांड पर लेकर पूछताछ

spot_img
- Advertisement -

मुंबई में क्रूज पर रेव पार्टी में ड्रग्स के इस्तेमाल के जिस मामले में शाहरुख खान के पुत्र आर्यन को पकड़ा गया है।उसका तार मोतिहारी और मुजफ्फरपुर से भी जुड़ गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दोनों जगह की जेल में बंद आठ तस्कर ड्रग्स के इस धंधे से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनमें मोतिहारी जेल में बंद दो तस्कर मुंबई के रहनेवाले हैं। दोनों को रिमांड पर लेने के लिए मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की पांच सदस्यीय टीम यहां पहुंची है। इसके लिए मोतिहारी कोर्ट में अर्जी दी है।

- Advertisement -

मोतिहारी जेल में बंद मुंबई के पूर्वी मलाड के शिवशिक्त मंडल, अंबेडकर सागर निवासी मो. उस्मान शेख और मलाड पूर्वी के कुरार विलेज के सत्यवीर यादव, आनंदेश नगर अजाबाड़ा के विजय वंशी प्रसाद से ड्रग तस्करों से पूछताछ चल रही है। मोतिहारी जेल में बंद इन ड्रग तस्करों से एनसीबी और मुंबई पुलिस ने पूछताछ की और अब सभी को रिमांड पर लेने की पूरी तैयारी हो चुकी है।

इन सभी ड्रग्स तस्करों को पूछताछ के लिए मुंबई एनसीबी की टीम सात दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले जाएगी। इन तस्करों में विजय व उस्मान पर मोतिहारी के चकिया थाने में केस दर्ज है और इस केस के आईओ चकिया थाना के दारोगा संदीप कुमार ने इसकी पुष्टि की है। इनमें से एक शख्स मोतिहारी सेंट्रल जेल में बंद ड्रग्स तस्कर विजय वंशी प्रसाद का रिश्तेदार बताया गया है।

एनसीबी की पूछताछ में उसने विजय वंशी प्रसाद के संबंध में बताया कि विजय बिहार के मोतिहारी सेंट्रल जेल में अपने साथियों के साथ बंद है। इसके बाद एनसीबी ने मोतिहारी पुलिस और जेल प्रशासन से संपर्क साध इसकी जानकारी ली।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision