spot_img

Bihar News | Grand Alliance Rally | ये मोदी क्या है मोदी…तुमको क्यों संतान नहीं है?….बिहार नर्व सेंटर है…जब मिलते हैं… बड़े-बड़े तख़्त हिल जाते हैं!

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Bihar News | Grand Alliance Rally | ये मोदी क्या है मोदी…तुमको क्यों संतान नहीं है?….बिहार नर्व सेंटर है…जब मिलते हैं… बड़े-बड़े तख़्त हिल जाते हैं! जहां कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, बिहार के पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सीपीआई नेता डी राजा,सीपीआई एमएल के वरिष्ठ नेता दीपंकर भट्टाचार्य, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पटना के गांधी मैदान में सीधा केंद्र और मोदी के गारंटी को लपेटे में लिया। मोदी से कई सवाल पूछे। बिहार को नर्व सेंटर बताया। राहुल ने कहा कि देश में जब भी बदलाव आता है वो बिहार में तूफान शुरू होता है। यहां से तूफान बाकि प्रदेशों में जाता है। यह बिहार देश की राजनीति का नर्व सेंटर है। वहीं, लालू प्रसाद ने कहा, ये मोदी क्या है मोदी? पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Bihar News | Grand Alliance Rally | राहुल ने कहा, मैं पूछ रहा हूं कि भारत के कितने मजदूरों का कर्जा माफ किया

राहुल ने कहा, मैं पूछ रहा हूं कि भारत के कितने मजदूरों का कर्जा माफ किया। सबसे अधिक बेरोजगारी हिंदुस्तान में है। क्योंकि भाजपा ने स्मॉल मीडियम इंडस्ट्री नष्ट कर दिया है। नोटबंदी के बाद जीएसटी लागू कर सबका काम बंद कर दिया। जहां भी देखो बड़े उद्योगपतियों की मोनोपॉली बन रही है। एक ही उद्योगपति के पास पोर्ट, एयरपोर्ट सब थमा दिया।

- Advertisement -

- Advertisement -

Bihar News | Grand Alliance Rally | राहुल ने कहा, पिछड़ी जाति की आबादी 50 प्रतिशत है।

पिछड़ी जाति की आबादी 50 प्रतिशत है। दलितों की 15 फीसदी आबादी है। आदिवासियों की 8 प्रतिशत आबादी है। इस 73 प्रतिशत में से कोई भी बड़े कंपनियों, मीडिया मालिकों, पत्रकारों, अस्पताल मालिकों, स्कूल-कॉलेज मालिकों में कोई नहीं

मिलेगा। हिंदुस्तान को 90 ब्यूरोक्रेट चलाते हैं लेकिन वहां तीन दलित और 1 आदिवासी मिलेगा। पहले पब्लिक सेक्टर में गरीबों को रोजगार मिल जाता था। लेकिन मोदी सरकार ने सब खत्म कर दिया।

Bihar News | Grand Alliance Rally | राहुल ने कहा, अग्निवीर शहीद होगा, उसे कैंटीन तक नहीं मिलेगा। पेंशन भी नहीं मिलेगा।

अग्निवीर शहीद होगा, उसे कैंटीन तक नहीं मिलेगा। पेंशन भी नहीं मिलेगा। हमारे जवानों को बिना तैयारी के बॉर्डर पर लड़ने भेजना चाहते हैं।भाजपा के लोगों को गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए। हम देश के लिए लड़ने मरने को तैयार हैं। भाजपा हटाएंगे, इंडिया की सरकार बनाएंगे।

Bihar News | Grand Alliance Rally | अखिलेश यादव ने कहा, जोशीले नौजवान मिल जाते हैं…

वहीं, सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के विपक्ष का बड़ा चेहरा अखिलेश यादव ने मंच से ही लिखा…जब जोशीले नौजवान मिल जाते हैं तो बड़े-बड़े तख़्त हिल जाते हैं!

Bihar News | Grand Alliance Rally | लालू प्रसाद ने कहा, ये मोदी क्या है मोदी? केश-दाढ़ी छिलवाता है।

वहीं, लालू प्रसाद ने कहा, ये मोदी क्या है मोदी? मोदी कोई चीज है? ये नरेंद्र मोदी आजकल परिवारवाद पर हमला करता है? तुम बताओ न कि तुमको क्यों संतान नहीं है? तुम्हारे पास परिवार नहीं है और तुम हिंदू भी नहीं हो। तुम्हारी माताजी का जब देहावसान हो गया तो हर हिंदू अपनी मां के शोक में केश-दाढ़ी छिलवाता है। तुम क्यों नहीं छिलवाए, बताओ। देश भर में नफरत फैला रहे हो।

Bihar News | Grand Alliance Rally | लालू प्रसाद ने कहा, नीतीश कुमार जी को हमने कोई गालीगलौज नहीं दिया

राम-रहीम के बंदों में अलगाव कर रहे हो। भगवान में प्राण प्रतिष्ठा करा रहे हो। बिना प्राण प्रतिष्ठा के भगवान जी थे। नीतीश कुमार जी को हमने कोई गालीगलौज नहीं दिया। वो पहली बार यहां से निकले थे तो गाली नहीं दिया बस यही कहा कि पलटूराम है।

Bihar News | Grand Alliance Rally | लालू प्रसाद ने कहा, नीतीश नरेंद्र मोदी के पैरों के नीचे चले गए।

नहीं पलटना चाहिए था। लेकिन दुबारा हमसे और तेजस्वी से गलती हुआ। नीतीश नरेंद्र मोदी के पैरों के नीचे चले गए। नीतीश को शर्म नहीं आती है क्या कि उसका मजाक उड़ाया जा रहा है। इधर नीतीश का शरीर भी नहीं काम कर रहा है। गांधी मैदान में जुटान देखकर पता नहीं नीतीश को और कौन बीमारी पैदा ले लेगा।

यह भी पढ़ें:  Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ, बिहार से दिल्ली तक हलचल, बदलेंगे सियासी समीकरण?

Bihar News | Grand Alliance Rally | सीपीआई नेता डी राजा ने कहा, उनकी गारंटी या जुमला

सीपीआई नेता डी राजा ने बीजेपी की योजनाओं और गारंटी को गिनवाते हुए उनपर जमकर हमला बोला। कहा, कल मोदी ने आकर कहा सब मोदी की गारंटी है, क्या है मोदी की गारंटी है, क्या है उनकी गारंटी या जुमला है उनकी गारंटी। किसी को मिला उनकी गारंटी के 15 लाख, 2 करोड़ रोजगार।

यह भी पढ़ें:  Munger News: मुंगेर में 9 माह से लापता किशोर बरामद, कुएं से मिली सिर्फ हड्डियां, कंकाल पर पड़े कपड़े...- क्या हादसा था या गहरी साजिश!

Bihar News | Grand Alliance Rally | मैं पूछ रहा आपके साथ है मोदी, गरीब, किसान, नौजवान के साथ है मोदी, नहीं न

सबका साथ सबका विकास, मैं पूछ रहा आपके साथ है मोदी, गरीब, किसान, नौजवान के साथ है मोदी, नहीं न। वह पूंजीवादी, अडानी, अंबानी के साथ है। केंद्र की सरकार बीजेपी नहीं आरएसएस की सरकार है, फासिस्ट सरकार है हमारे संविधान के लिए खतरा है,

लोकतंत्र मर रहा है, ये धर्मवादी सरकार है जो देश का दुश्मन है,संविधान का दुश्मन है, इंडिया हमारा देश है हमें इसे बचाना है, यह देश बीजेपी या आरएसएस का नहीं है बीजेपी हटाओ देश बचाओ, सबको मिल कर बीजेपी को भगाना है और देश को बचाना है।

यह भी पढ़ें:  बिहार ड्रग मेनेस: फारबिसगंज का वो काला दिन, नवी - रवि की Muder लिंचिंग का 'पैटर्न'...Special Story में पढ़िए इसका कड़वा जवाब – नशा, स्मैक और 'संफेक्स' की आड़ में गहरी साजिश का खेल?

Bihar News | Grand Alliance Rally | दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि 50 साल पहले जयप्रकाश नारायण ने कहा था…

सीपीआई एमएल के वरिष्ठ नेता दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि 50 साल पहले इसी गांधी मैदान से एक नेता (जय प्रकाश नारायण) ने कहा था, भावी इतिहास हमारा है’, ‘सिंहासन खाली करो, बिहार की जनता आ रही है’। पिछले 10 साल से जो पार्टी देश को बर्बाद कर रही है ,उसके नाम में ‘जनता’ तो है, लेकिन सिर्फ नाममात्र के लिए ही है।

जनता से इस पार्टी का कोई सरोकार नहीं है।  बल्कि इस पार्टी की एक ही चाहत है, और वो है सिर्फ और सिर्फ ‘सत्ता’। किसान दिल्ली में अपनी मांग लिए दिल्ली के बॉर्डर पर खडी है। अदानी अम्बानी का तो स्वागत है, लेकिन किसानो के लिए बैरिकेड लगाती है, उनपर आंसू गैस और लाठियों से हमले कराती है। लेकिन इनका स्वागत नहीं कर सकती, स्वागत तो दूर की बात इन्हें प्रवेश करने ताकि से रोक देती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा: वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. त्रिवेणी कांत झा को वकीलों ने दी श्रद्धांजलि, याद किए उनके आदर्श

वरिष्ठ अधिवक्ता: दरभंगा बार एसोसिएशन में एक ऐसे नामचीन हस्ती की पुण्यतिथि मनाई गई,...

Darbhanga News: दरभंगा कोर्ट बेल, अपहरण, ब्लैकमेल और प्राणलेवा हमले के आरोपियों की जमानत खारिज, जानिए पूरा मामला

Darbhanga Court Bail: दरभंगा सिविल कोर्ट से अपराधियों को बड़ा झटका लगा है। न्यायाधीश...

Kathihar News: पुलिस हिरासत में मौत, कटिहार में IG ने बरती कड़ाई, दो पुलिसकर्मी निलंबित, अब तक 4 पर गाज

पुलिस हिरासत में मौत: कटिहार के फलका थाने में हुई एक संदिग्ध की मौत...

Bihar Panchayat Election 2026: तैयारी जोरों पर, EVM से होगा चुनाव, आरक्षण रोस्टर में भी बदलाव! पढ़िए 24- 27 अप्रैल को क्या होगा!

Bihar Panchayat Election: बिहार में चुनावी बिगुल बजने वाला है, लेकिन इस बार की...