spot_img

Bihar News | Grand Alliance Rally | तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार से हिसाब, समझा दिया RJD का मतलब

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Bihar News | Grand Alliance Rally | तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार से हिसाब, समझा दिया RJD का मतलब जहां पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की रैली में तेजस्वी यादव ने जमकर नीतीश सरकार से हिसाब लिया।

- Advertisement -

Bihar News | 195 चाचाजी पलट गए हैं, लेकिन वो जहां भी रहें, खुश रहें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा। नीतीश के पाला बदलने को लेकर कहा कि चाचाजी पलट गए हैं, लेकिन वो जहां भी रहें, खुश रहें। साथ ही, तेजस्वी यादव ने बताया RJD का मतलब कहा, ‘Rights Jobs Development…’ कहा कि जो काम आजादी के बाद से नहीं हुआ था, उसको हमने 17 महीने में करके दिखाया। हमने बिहार के युवाओं को इसी गांधी मैदान से लाखों की संख्या में नियुक्ति पत्र बांटे। पहले इस मैदान में सिर्फ राजनीतिक रैली होती थीं, लेकिन हमने रोजगार का रैला करके दिखाया है।

- Advertisement -

- Advertisement -

Bihar News | सरकार के प्रशासन ने रातभर तंग किया लेकिन गांधी मैदान भर गया

कहा कि बिहार सरकार के प्रशासन ने रातभर तंग किया लेकिन गांधी मैदान भर गया। 3500 किलोमीटर 10 दिन में घूमे और सभी को आमंत्रित किया था। इतनी बड़ी संख्या में लोग आए हैं तो पिछली रैलियों का रिकॉर्ड टूटा।

Bihar News | राजद को कोई MY की पार्टी कहता है, मैं कहता हूं ये BAAP की पार्टी है। तेजस्वी RJD का मतलब

तेजस्वी ने कहा कि अब राजद को कोई MY की पार्टी कहता है, मैं कहता हूं ये BAAP की पार्टी है। तेजस्वी RJD का मतलब समझाते हुए कहा- R से राइट्स, J से जॉब्स, D से डेवलपमेंट। आगे कहा कि मेरे पिता भाजपा के आगे कभी नहीं झुके, ना झुकेंगे। आप लोग मजबूत इरादे के साथ यहां आए हैं। आज इतनी बड़ी संख्या में आप लोग आए हैं कि पुराने सभी रेली का रिकॉर्ड टूट गया है।

Bihar News | जब हम सरकार में थे तो नौकरी रैला यहीं हुआ है

राजनीतिक रैलियां तो हुईं लेकिन जब हम सरकार में थे तो नौकरी रैला यहीं हुआ है। आपलोग जानते हैं कि चाचा जी पलट गए। लेकिन जहां रहें सुखी रहें। हम आपसे पूछना चाहते हैं कि सबसे पहली बार आपने किसके मुंह से 10 लाख नौकरी का नाम सुना था। नीतीश जी हमारे आदरणीय है, जो नौकरी देने का पोस्टर लगवा रहे हैं।

Bihar News | 2020 में हम वादा कर रहे थे तो बोले थे कि अपने बाप के यहां से पैसा लाकर वेतन बांटेगा

2020 में हम वादा कर रहे थे तो बोले थे कि अपने बाप के यहां से पैसा लाकर वेतन बांटेगा। लेकिन जब हम सरकार में आए तो नौकरियां दी गईं। 17 माह में जातीय आधारित गणना कराई, आरक्षण का दायरा 75 प्रतिशत किया। जो काम आजादी के बाद नहीं हुआ था, वो काम बिहार में हमलोगों 17 माह में किया। विभागों में नौकरियां दबाकर रखी गईं हैं। लेकिन कोई कितना भी दबा ले, तेजस्वी सब बाहर निकालेगा।

Bihar News | तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी कल आए थे और झूठ बोलकर गए

तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी कल आए थे और झूठ बोलकर गए। हम शुरू से कहते हैं मोदी जी झूठ की फैक्टरी हैं। आपलोग भाजपा सांसदों से पूछिए कि बिहार से 39 सीटें लेकर कितने फैक्टरी लगाए, 15 लाख रुपए कितने लोगों को मिला, कितने करोड़े रोजगार केंद्र सरकार बनाए। भाजपा के लोग गोबर को गाजर का हलवा बनाकर परोस देते हैं। झूठा लोग हैं ये। पीएम बोल रहे थे हमको कि अपने पिता के काम क्यों नहीं गिनाता।

यह भी पढ़ें:  Bihar Panchayat Election 2026: तैयारी जोरों पर, EVM से होगा चुनाव, आरक्षण रोस्टर में भी बदलाव! पढ़िए 24- 27 अप्रैल को क्या होगा!

Bihar News | आज हम जवाब देते हैं। कानखोल कर सुनिए मोदी जी।

आज हम जवाब देते हैं। कानखोल कर सुनिए मोदी जी। 90 हजार करोड़ का मुनाफा यूपीए 1 में रेलवे को हुआ था। इससे पहले कभी नहीं हुआ था। कहा कि – मेरे चाचा तो पलटीमार है और मोदी जी झूठ बोलने के मैन्युफैक्चरर हैं, होलसेलर हैं। मोदी जी ने ना कोई कारखाना दिया, ना नौकरी दी। विशेष राज्य का दर्जा क्या ही देंगे।

Bihar News | गोबर को गाजर का हलवा बता कर भाजपा के लोग परोस देते हैं

गोबर को गाजर का हलवा बता कर भाजपा के लोग परोस देते हैं। कल मोदी जी बोले मैं अपने पिता का नाम और काम क्यों नहीं गिनाता। मोदी जी जरा आज कान खोल के सुनिए। लालू जी ने ऐतिहासिक काम किया। 90 हज़ार करोड़ का मुनाफा UPA -1 में हुआ था।

Bihar News | 10 साल में कितना मुनाफा हुआ ये बताइए।आप बताएं कि

रेलवे को आज तक मुनाफा नहीं हुआ था, लालू जी ने दिलवाया। 10 साल में कितना मुनाफा हुआ ये बताइए।आप बताएं कि 10 साल में रेल को कितना मुनाफा कराया। रेलवे का निजीकरण कर दिया और बात करते हैं कि लालू जी ने क्या किया? लालू जी ने कुल्हड़ चलवाए ताकि कुम्हार लेागों को रोजगार मिले। बिहार में चक्का कारखाना से लेकर सबकुछ किया, मोदी जी ने क्या किया। मानसिक गुलामी से मुक्ति लालू यादव ने दिलाई। कोई भी गरीब अपने अधिकार के लिए लड़ने जाता है।

यह भी पढ़ें:  Munger News: मुंगेर में 9 माह से लापता किशोर बरामद, कुएं से मिली सिर्फ हड्डियां, कंकाल पर पड़े कपड़े...- क्या हादसा था या गहरी साजिश!

Bihar News | लेकिन RJD का मतलब Rights Jobs Development है

तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ लोग माई की पार्टी कहते हैं लेकिन यह माई-BAAP की पार्टी है यानि ए टू जेड की पार्टी है। हमारी माई-बाप जनता है। RJD का मतलब मोदी जी कुछ भी कहें, लेकिन RJD का मतलब Rights Jobs Development है। भाजपा के लोग तोड़फोड़ करते हैं। स्थिर सरकार गिरा देते हैं। कुछ विधायक इधर उधर कर लेते हैं। इससे कुछ नहीं होने वाला। लेकिन जनता को कैसे खरीदेंगे? मेरे पिता कभी झुके नहीं, डरे नहीं। जब लालू नहीं डरे तो उनका बेटा कैसे डरेगा। यह विचारधारा की लड़ाई है। हमारे परिवार को भी समन भेजते रहते हैं। लेकिन हमलोग डरने वाले नहीं है। झुकेंगे भी नहीं। जनता की लड़ाई में जनता के साथ रहेंगे।

Bihar News | अब कोई कुआं का पानी से नहीं रोकेगा। बोलते हैं कि परिवारवादी

तेजस्वी ने कहा कि अब कोई कुआं का पानी से नहीं रोकेगा। बोलते हैं कि परिवारवादी लोग हैं जबकि अपने कुनबे को कभी नहीं देखते जहां मांझी जी का बेटा, रामविलास पासवान के भाई, शकुनी चौधरी जी का बेटा बैठा हुआ है। राज्य सरकार को अब बीमा करा लेना चाहिए। मोदी जी कह रहे थे कि मोदी की गारंटी है।

Bihar News | दम है तो हमारे चाचा का गारंटी लेकर दिखाओ। हमारे चाचा कह रहे थे

दम है तो हमारे चाचा का गारंटी लेकर दिखाओ। हमारे चाचा कह रहे थे कि कहीं नहीं जाएंगे। लेकिन उनका गारंटी लेकर दिखाएं। ऋतिक रोशन की फिल्म का गाना है इधर चला, उधर चला। वही हाल है चाचा का। जदयू 2024 में खत्म हो जाएगी। उसका कोई भविष्य नहीं है। इसलिए ध्यान दीजिए एकतरफ फिरकापरस्त, एक तरफ मौका परस्त। इसलिए उधर जाने से नुकसान है। तेजस्वी से प्यार करते हैं तो गरीबों को जोड़िए, दलितों, अल्प संख्यकों, अतिपिछड़ों का सहारा बनिए। हम भी साथ रहेंगे। साथ साथ मिलकर काम करेंगे।

Bihar News | भाजपा वाशिंग मशीन के साथ डस्टबिन वाली पार्टी हो रही है

भाजपा वाशिंग मशीन के साथ डस्टबिन वाली पार्टी हो रही है। सब पार्टियों का कचरा भाजपा में जा रहा है। भाजपा ने दो उपमुख्यमंत्री है। एक अनाप शनाप बोलता है। दूसरा बड़बोला है। जो बड़बोले वाले डिप्टी सीएम हैं तो वो 14 साल से चुनाव नहीं लड़े। आखिरी बात जीते तो वो भी राजद से। चाचा तो पलटी मारते ही हैं, सम्राट चौधरी भी कम नहीं है।

यह भी पढ़ें:  भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: इन ट्रेनों से हटा सुपरफास्ट चार्ज, यात्रियों को मिली राहत, देखें लिस्ट

Bihar News | भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव ने मंच पर ‘तेजस्वी के बिना सुधार न होई’

वहीं, गांधी मैदान में रविवार को राजद की जन विश्वास महारैली में भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव ने मंच पर ‘तेजस्वी के बिना सुधार न होई’ गाना से कार्यकर्ताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

Bihar News | भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव ने मंच से कहा…यह महारैली नहीं महोत्सव

रैली में शामिल होने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए पटना में भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव को बुलाया गया है। खेसारी यादव ने जब ‘तेजस्वी के बिना सुधार ना होई और लालू बिना चालू ई बिहार ना होई’ गाया तो राजद समर्थक थिरकने को विवश हो गये।

रैली को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खेसारी यादव ने मंच से कहा कि पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास महारैली नहीं महोत्सव होने जा रहा है।

Bihar News | आपका आशीर्वाद पड़ जाता है तो एक भैंस चराने वाला भी खेसरिया हो जाता है

इस मौके पर राजद नेताओं ने खेसारी लाल यादव को सम्मानित किया। राजद का झंडा हाथों में लेकर भारी संख्या में लोग खेसारी लाल का प्रोग्राम देखने पहुंचे थे। मौके पर खेसारी ने कहा कि आज ऐसा नहीं होता तो हम एकजुट नहीं होते। मैं आज आप सबके बीच गा रहा हूं यह भी संयोग है। तेजस्वी यादव को बड़ा करने में आप सबका बहुत बड़ा योगदान है। जिस दिन आपका आशीर्वाद पड़ जाता है तो एक भैंस चराने वाला भी खेसरिया हो जाता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा: वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. त्रिवेणी कांत झा को वकीलों ने दी श्रद्धांजलि, याद किए उनके आदर्श

वरिष्ठ अधिवक्ता: दरभंगा बार एसोसिएशन में एक ऐसे नामचीन हस्ती की पुण्यतिथि मनाई गई,...

Darbhanga News: दरभंगा कोर्ट बेल, अपहरण, ब्लैकमेल और प्राणलेवा हमले के आरोपियों की जमानत खारिज, जानिए पूरा मामला

Darbhanga Court Bail: दरभंगा सिविल कोर्ट से अपराधियों को बड़ा झटका लगा है। न्यायाधीश...

Kathihar News: पुलिस हिरासत में मौत, कटिहार में IG ने बरती कड़ाई, दो पुलिसकर्मी निलंबित, अब तक 4 पर गाज

पुलिस हिरासत में मौत: कटिहार के फलका थाने में हुई एक संदिग्ध की मौत...

Bihar Panchayat Election 2026: तैयारी जोरों पर, EVM से होगा चुनाव, आरक्षण रोस्टर में भी बदलाव! पढ़िए 24- 27 अप्रैल को क्या होगा!

Bihar Panchayat Election: बिहार में चुनावी बिगुल बजने वाला है, लेकिन इस बार की...