
औरंगाबाद। बाइक सवार उच्चकों ने संस्कार भारती के संरक्षक से 2.45 लाख रुपये व अन्य सामानें छीन ली। घटना बिहार के औरंगाबाद शहर के व्यस्तम पथ महाराजगंज रोड पर दोपहर साढ़े बारह बजे के आसपास की है।
संरक्षक श्रीधर सिंह ने बताया
औरंगाबाद के एसडीपीओ गौतम शरण ओमी ने घटना की पुष्टि की है। राम जानकी उच्च विद्यालय, शिवगंज के प्राचार्य एवं संस्कार भारती, औरंगाबाद के संरक्षक श्रीधर सिंह ने बताया कि वे पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा से पैसा निकाल बैग में रख कर बाहर निकले ही थे।
बाइक सवार उच्चकों ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया और ओवरब्रिज की ओर भाग निकले।
सिंह ने बताया बैग में 2.45 लाख रुपये स्कूल के कागजात एवं चाबी सहित अन्य आवश्यक कागजात थे। पूर्व में भी नगर थाना क्षेत्र में ऐसी कई घटनाएं घटित हुई हैं।
पर पुलिस को इन घटनाओं में अबतक न तो उच्चकों की गिरफ्तारी एवं न ही मामले के उद्भेदन में सफलता मिल पाईं हैं। थोड़े थोड़े अंतराल पर शहर में दिनदहाड़े घटित हो रहीं ऐसी घटनाओं से लोग सकते में हैं।






