spot_img

बिहार के श्री सीमेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, पढ़िए शहरवासियों के लिए क्यों परेशानी कारण बनता जा रहा फैक्टरी

spot_img
- Advertisement -

औरंगाबाद। आज तड़के बिहार के औरंगाबाद शहर के पूर्वी मुहाने पर स्थित श्री सीमेंट फैक्टरी में आग लग गई।आग लगने के बाद आस पास के रिहायशी इलाकों में अफरा तफरी मच गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

औरंगाबाद के एसडीएम विजयंत ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।आग लगने का कारण शाट सर्किट बताया गया है।

- Advertisement -

पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि आग लगने से हुई क्षति का आकलन फैक्टरी प्रबंधन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार के अहले सुबह श्री सीमेंट फैक्टरी परिसर में अवस्थित पैकिंग गोदम में आग लगने से पूरे इलाके में धुआं फैल गया। फैक्टरी और आसपास के इलाके में रह रहे लोगों में दहशत फ़ैल गया।

जानकारी के अनुसार सीमेंट प्लांट के एक हिस्से में बैग हाउस बना हुआ है जिसमें सीमेंट का खाली बैग रखा जाता है। इसी में अहले सुबह अचानक आग लगी। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।

प्लांट में उपलब्ध फायर ब्रिगेड की गाड़ी के अलावा औरंगाबाद फायर ब्रिगेड को भी इसकी सूचना दी गई। कई गाड़ियों को तत्काल लगा कर आग पर किसी तरह काबू पाया गया। सीमेंट बैग रखने वाली जगह आग का गोला बनी रही। आग बुझाने में कई घंटे का समय लगा। इस अगलगी में करोड़ों रुपए का नुकसान होने की बात कही जा रही है।

बताया गया कि खाली बैग यहां लाकर रखा जाता है और फिर उसे अन्यत्र ले जाकर उसमें सीमेंट भरकर उसे भेजा जाता है। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका। अगलगी के कारण आसमान काले धुएं से भर गया और लोग चिंतित हो गए। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

औरंगाबाद शहर में अवस्थित श्री सीमेंट फैक्टरी शहरवासियों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। फैक्टरी से निकलने वाले धुल और धुएं से शहर और आसपास के क्षेत्र के वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ने लगा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt