back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 12, 2026
spot_img

जंगल में जमीन के नीचे छिपे थे हथियार! नक्सलियों को करारा झटका! भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद!

spot_img
- Advertisement -

औरंगाबाद में नक्सलियों का हथियारों का जखीरा बरामद! पुलिस-एसएसबी की बड़ी सफलता। जंगल में जमीन के नीचे छिपे थे हथियार! बिहार पुलिस ने किया बड़ा खुलासा। नक्सलियों को करारा झटका! कार्बाइन-पिस्टल समेत भारी मात्रा में हथियार जब्त। रातभर चला ऑपरेशन – नक्सलियों का ‘हथियार फैक्ट्री’ पकड़ा गया जंगल में। लकड़ाही जंगल से बरामद कार्बाइन, पिस्टल, कारतूस – नक्सलियों की बड़ी हार@औरंगाबाद देशज टाइम्स।

- Advertisement -

पुलिस-SSB-STF की नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, हथियारों का जखीरा बरामद किया

औरंगाबाद, देशज टाइम्स। बिहार पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के लकड़ाही जंगल में बिहार पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाकर जमीन के नीचे छिपाए गए हथियारों और कारतूस का जखीरा बरामद किया है।

- Advertisement -

बरामद हथियार और सामग्री

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार तलाशी अभियान में बरामद किए गए सामान में शामिल हैं,एक देशी मिनी कारबाईन, 11 जिंदा कारतूस, 5 खोखे, देशी बंदूक का बट, कारतूस बेल्ट, क्लीनिंग ब्रश, पिस्तौल की डोरी, रिंग, शटर बट कवर, अन्य हथियारों के पुर्जे शामिल हैं।

- Advertisement -

खुफिया इनपुट पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने बताया कि खुफिया सूचना मिली थी कि नक्सली इलाके में बड़ी घटना की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षाबलों ने विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके दौरान यह सफलता मिली।

नक्सलियों के मंसूबे ध्वस्त

बरामद हथियारों से स्पष्ट है कि नक्सली जंगलों में ही अपने हथियार बनाने और छिपाने का काम कर रहे थे। सुरक्षाबलों ने कहा कि यह बरामदगी नक्सलियों के लिए बड़ा झटका है और इस ऑपरेशन से उनका मनोबल कमजोर हुआ है।

प्राथमिकी दर्ज

पुलिस ने मामले में टंडवा थाना कांड संख्या 119/25, आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। अधिकारियों ने कहा कि नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सर्च और छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Amazon Max Player का बड़ा ऐलान: 2026 के लिए 150+ नए शोज का जलवा, फ्री में मिलेगा भरपूर मनोरंजन!

Amazon Max Player News: मनोरंजन की दुनिया में एक बड़ा धमाका होने जा रहा...

आपके स्मार्टफोन में पड़ा-पड़ा क्यों खराब हो जाता है SIM Card? जानिए कारण और बचाव के उपाय

SIM Card: क्या आपके स्मार्टफोन में अचानक नेटवर्क चला गया है या आप कॉल...

चीन का बड़ा कदम: घरेलू मांग सुनिश्चित करने के लिए Energy Market पर नियंत्रण

Energy Market: मिडिल ईस्ट में पनपते तनाव और वैश्विक तेल आपूर्ति में बढ़ती अनिश्चितता...

Darbhanga-Madhubani -Sitamadhi BIG BREAKING: दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी में अगले 2 घंटे भारी, ठनका-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी!

Bihar Weather Alert: आसमान ने अचानक अपने तेवर बदल लिए हैं और उत्तर बिहार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें