spot_img

दिन-दहाड़ बैंक से एक लाख कैश निकालकर निकले रिटायर्ड शिक्षक, अपराधियों ने धक्का मारा, ले उड़ा कैश से भरा झोला

spot_img
- Advertisement -

किशनगंज से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां एक रिटायर्ड शिक्षक से अपराधियों ने एक लाख कैश की छिनतई कर शहर में सनसनी फैला दी। मामला, शहर के पश्चिमपाली चौक के पास का है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अपराधियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक रहमानी कॉलोनी के रहने वाले मोहसीन आलम से एक लाख कैश छीन लिए। रहमानी स्टेट बैंक से कैश निकाल कर रूपए को थैले में रखकर पश्चिमपाली चौक के पास एक सब्जी की दुकान के पास खड़े थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और पीड़ित शिक्षक को धक्का देकर उनके हाथ से रुपये का थैला छीन लिया।

- Advertisement -

मौके पर मौजूद लोगों ने कुछ दूर तक अपराधियों का पीछा भी किया तब तक बदमाश दूर निकल चुके थे। पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षक ने घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस को दी है।

- Advertisement -

सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल के लिए निकले और घटना की छानबीन की। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। बंगाल से लगने वाली सीमा स्थित दोनो चेक पोस्टों में चेकिंग बढ़ा दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...