back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Bihar Board Exam | Career News | मैट्रिक परीक्षा में जूता-मोजा पहनने पर लगी रोक, आधा घंटा पहले हो जाएगा यह काम

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar Board Exam| मैट्रिक परीक्षा में जूता-मोजा पहनने पर रोक लग गई है। साथ ही, आधा घंटा पहले यह काम भी हो जाएगा। इंटर परीक्षा के दौरान जिन दिक्कतों का सामना करना पड़ा उससे निजात की पूरी तैयारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कर ली है।

- Advertisement -

Bihar Board Exam | इसबार मैट्रिक परीक्षा की तैयारी बड़े पैमाने पर चल रही है

इसके साथ ही इसबार मैट्रिक परीक्षा की तैयारी बड़े पैमाने पर चल रही है। इससे पहले भी वर्ष 2018 में भी बिहार बोर्ड ने यही फरमान जारी किया था। जहां मेडिकल परीक्षा की तरह मैट्रिक की परीक्षा में भी परीक्षार्थी केंद्रों पर जूता-मोजा पहन कर नहीं जा सकेे थे।

- Advertisement -

Bihar Board Exam | इसबार मैट्रिक परीक्षा में सोलह लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं

इस बार बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में करीब सोलह लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के लिए 1585 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। बिहार बोर्ड ने बताया है कि पहली पाली की परीक्षा 9:30 बजे से होगी। इसके लिए नौ बजे तक ही एंट्री दी जाएगी। इसके बाद गेट बंद कर दिया जाएगा। यानि, आधा घंटा पहले ही गेट बंद हो जाएंगें। इसी तरह दूसरी पाली के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  West Bengal News: बंगाल में चुनावी शंखनाद, West Bengal Assembly Election से पहले केंद्र का बड़ा एक्शन, 480 कंपनियां होंगी तैनात

Bihar Board Exam | आधा घंटा पहले गेट हो जाएगा बंद

परीक्षा 15 से 23 फरवरी तक आयोजित की होगी। इंटर परीक्षा की तरह मैट्रिक परीक्षा में भी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर आधा घंटा पहले प्रवेश करना होगा। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से शुरू होगी, जिसके लिए प्रवेश 1.30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र का गेट अब परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले ही खोल दिया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों को जांच के बाद केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाएगा।

Bihar Board Exam | सूची सभी जिलों को भेज दी गयी है

मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2023 में परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की रौल कोडवार, विषयवार, पालीवार सूची सभी जिलों को भेज दी गयी है। डाटायुक्त उत्तरपुस्तिकाओं और ओएमआर उत्तर पत्रकों को भी को जिलों को उपलब्ध करा दिया गया है। मैट्रिक में परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहन कर जाने पर रोक रहेगी। जूता-मोजा पहन कर आने पर परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा।

Bihar Board Exam | प्रवेश पर विशेष रहेगा फोकस

वहीं, इस परीक्षा में प्रवेश को लेकर यह व्यवस्था को लागू करने के लिए सभी जिला मजिस्ट्रेट, दंडाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी व अन्य लोगों को जानकारी दे दी गयी है। इसके साथ कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिये गये हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 के मुकाबले में भारत की धमाकेदार शुरुआत, अर्शदीप ने बरपाया कहर!

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर है! क्रिकेट...

T20 World Cup 2026: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 का महामुकाबला, प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव

T20 World Cup 2026: क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! टी20 वर्ल्ड कप 2026...

ब्रेकिंग न्यूज़! अमिताभ बच्चन का जलसा वाला रविवार फैंस के लिए बंद, बिग बी ने लिया बड़ा फैसला

Amitabh Bachchan News: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए एक चौंकाने...

T20 World Cup: भारत-अफ्रीका सुपर 8 जंग में सुंदर को मौका, दुबे ने झटके अहम विकेट!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों! इंतज़ार की घड़ियाँ अब खत्म होने वाली हैं। 2026...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें