spot_img

Begusarai News: बेगूसराय पुलिस ने टॉप-10 दो अपराधियों को दबोचा, पेट्रोल पंप लूटकांड के मास्टरमाइंड भी शामिल

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय क्राइम: बेगूसराय में अपराधियों का राज अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाला। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों बदमाश पेट्रोल पंप लूटकांड के मास्टरमाइंड बताए जा रहे हैं और जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में भी शामिल थे।

- Advertisement -

मंझौल-चेरियाबरियारपुर थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बासु के नेतृत्व में पुलिस बल को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। गिरफ्तार किए गए ये दोनों बदमाश लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से दूर थे और जिले के विभिन्न थानों में इन पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

- Advertisement -

कौन हैं ये कुख्यात अपराधी?

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया गांव निवासी मनोज कुमार उर्फ मनोज पंडित का पुत्र विकास कुमार उर्फ विकास पंडित और शाम्हो थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी विद्यानंद सिंह का पुत्र चंदन कुमार उर्फ चंदन सिंह के रूप में हुई है। चंदन वर्तमान में बेगूसराय के लोहिया नगर स्थित रामप्रवेश सिंह के मकान में किराए पर रह रहा था। ये दोनों ही बदमाश बेगूसराय क्राइम के कई मामलों में वांछित थे और पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Begusarai Liquor Recovery: बरौनी जंक्शन पर मिथिलांचल एक्सप्रेस से 97 लीटर विदेशी शराब बरामद

पेट्रोल पंप लूटकांड और पुलिस की राहत

गिरफ्तार किए गए इन बदमाशों का नाम जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल है। ये दोनों ही श्रीपुर पंचायत स्थित स्टेट हाइवे 55 के बगल में संचालित बायो पेट्रोल पंप पर हुए लूटकांड के मुख्य मास्टरमाइंड थे। इस लूटकांड का उद्भेदन पहले ही हो चुका था, लेकिन ये दोनों पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाते थे। सूत्रों की मानें तो ये दोनों शातिर बदमाश इनामी भी थे, जिसके चलते इनकी गिरफ्तारी से पुलिस महकमे में खुशी की लहर दौड़ गई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। हिस्ट्री शीटर की गिरफ्तारी से जिला पुलिस ने राहत की सांस ली है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। इस सफलता से बेगूसराय क्राइम को नियंत्रित करने में बड़ी मदद मिलेगी।

चंदन कुमार का लंबा आपराधिक इतिहास

थानाध्यक्ष ने बताया कि चंदन कुमार का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। हिस्ट्री शीटर चंदन के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज मामले इस प्रकार हैं: मुफस्सिल थाना, गढ़पुरा थाना, सेशन ट्रायल केस एस टी, नगर थाना, बखरी थाना, भगवानपुर थाना, खोदाबंदपुर थाना , झारखंड के रामगढ़ थाना, झारखंड के पोरैयाहाट थाना, गढ़पुरा थाना और गया जिला के साइबर थाना शामिल है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इन कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर लगाम लगने की उम्मीद है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Siwan Road Accident: सीवान में पेड़ से टकराई बाइक, 16 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

Siwan Road Accident: बिहार के सीवान से एक दुखद खबर सामने आई है। गोरियाकोठी...

Darbhabga News: कुशेश्वरस्थान में 2 साल पहले की प्रेम विवाह का अंत, पलंग से गिरी, विवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या – खुदकुशी में SHO...

संदिग्ध मौत: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में एक युवा विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई...

Electric Vehicles: बिहार में सरकारी बेड़े से हटेंगे पेट्रोल-डीजल वाहन, अब चलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन

बिहार अब पेट्रोल-डीजल के धुएं से छुटकारा पाने की तैयारी में है! नीतीश सरकार...