spot_img

बेगूसराय गैंगरेप: महिला आयोग के ‘कड़े आदेश’ कैसे ? नकाबपोशों ने महिला के हाथ, पैर और मुंह बांधे, फिर सामूहिक दुष्कर्म… जवाब चाहिए!

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

Bihar Gangrape: बिहार के बेगूसराय जिले में एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य घटना पर बिहार राज्य महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन पर सख्त कार्रवाई का दबाव बनाया है। आयोग ने बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक से इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और दोषियों के खिलाफ तत्काल एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस पहल के बाद पुलिस पर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दबाव काफी बढ़ गया है।

- Advertisement -

चकिया थाने की घटना, महिला आयोग का सख्त निर्देश

यह गंभीर घटना बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र में 11 जून की रात करीब साढ़े 11 बजे हुई थी। पीड़िता शौच के लिए अपने घर से बाहर निकली थी, तभी पहले से घात लगाए बैठे नकाबपोश बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने महिला के हाथ, पैर और मुंह बांध दिए, ताकि वह शोर न मचा सके और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के दौरान महिला के साथ बेरहमी से मारपीट भी की गई और ब्लेड से हमला करने का आरोप भी सामने आया है।

बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रो. अप्सरा ने बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में कहा है, ‘यह घटना अत्यंत गंभीर प्रकृति की है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच करे और जांच पूरी होने के बाद बिना किसी देरी के आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।’ आयोग ने जांच की अद्यतन रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने को कहा है।

- Advertisement -

दोषियों पर शिकंजा कसने का बढ़ा दबाव

वारदात के बाद गंभीर रूप से घायल पीड़िता बेहोश हो गई थी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लगभग 28 वर्षीय पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। अब बिहार राज्य महिला आयोग की सीधी निगरानी के बाद बेगूसराय पुलिस पर निष्पक्ष जांच और दोषियों को जल्द सजा दिलाने का दबाव बढ़ गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जांच की प्रत्येक महत्वपूर्ण प्रगति की जानकारी उसे उपलब्ध कराई जाए, ताकि न्याय सुनिश्चित हो सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

कोसी का बढ़ता जलस्तर: बिहार-नेपाल सीमा पर खतरा! 7 फाटक खुले, क्या है ताजा अपडेट?

Bihar Kosi River: बिहार-नेपाल सीमा पर कोसी नदी का जलस्तर 50 हजार क्यूसेक के पार पहुंच गया है। वीरपुर बराज के 7 फाटक खोले गए हैं, जिससे सीमावर्ती इलाकों में चिंता बढ़ गई है।#BiharKosiRiver,#SupaulFlood,#KosiBarrage

मोहर्रम पर CM सम्राट चौधरी का कड़ा संदेश: शांति भंग करने वालों पर होगी ऐसी कार्रवाई कि…

Bihar Muharram Security: बिहार में मोहर्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चस्तरीय बैठक कर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। शांति भंग#BiharMuharram,#SamratChoudhary,#BiharPolice

NEET की गलती, छात्र का रोना: एडमिट कार्ड में अबू धाबी परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया… राहुल गांधी ने NTA पर उठाए गंभीर सवाल,...

NEET पुनर्परीक्षा: NEET पुनर्परीक्षा में एक छात्र को नागपुर की जगह अबू धाबी का परीक्षा केंद्र आवंटित होने पर राहुल गांधी ने NTA पर गंभीर सवाल उठाए हैं। छात्र की मानसिक पीड़ा और पर#NEETReExam,#RahulGandhi,#NTAError

दरभंगा में UGC-NET परीक्षा, अलर्ट! 22 जून से इन तारीखों पर भूलकर भी न करें ये गलती, वरना होगी जेल

Darbhanga UGC NET Exam: दरभंगा में UGC-NET (जून) 2026 परीक्षा के लिए प्रशासन ने कड़े नियम लागू किए हैं। 22 जून से शुरू हो रही परीक्षा के दौरान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में धारा 163#DarbhangaNews,#UGCNETExam,#BiharExam